HomeNationalस्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे...

स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली जीवनसंगिनी मेघना चौधरी हैं। खास बात यह है कि दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। वर्षों पुरानी दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है। दोनों की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ में होगी।

संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। उनके विवाह को लेकर परिवार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी समारोह में उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की भी अंतरा त्यागी के साथ सगाई होगी।

कौन हैं मेघना चौधरी, कहां से है परिवार?

मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव का रहने वाला है। हालांकि, परिवार के अधिकांश सदस्य लंबे समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं।

मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके दादा राधेश्याम चौधरी भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव में रहते हैं।

DPS में हुई थी पहली मुलाकात, विदेश में की कानून की पढ़ाई

संदीप सिंह और मेघना चौधरी की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। संदीप सिंह मेघना से सीनियर थे। वर्ष 2012 में संदीप ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी।

बाद में मेघना कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने के बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। वर्ष 2024 में दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी शुरू हुई थी। शुरुआत में कुछ पारिवारिक मतभेदों के कारण रिश्ता तय नहीं हो सका, लेकिन बाद में दोनों परिवारों की सहमति बन गई।

14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई, 27 नवंबर को शादी की तैयारी

संदीप सिंह और मेघना चौधरी की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में होगी। इसी दिन संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई अंतरा त्यागी के साथ भी होगी।

वहीं, दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बताई जा रही है। विवाह समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments