HomeBreaking Newsनेपाल के प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे, आज मोदी से मिलेंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे, आज मोदी से मिलेंगे

नयी दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को अपने पहले द्विपक्षीय विदेश दौरे पर नयी दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शाह भारत आये हैं। पीएम बालेन शाह का कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जायेगा। वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके बाद पीएम मोदी और बालेन शाह की द्विपक्षीय बैठक होगी। इसके बाद दोनों नेता भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नयी ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, सड़क संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर रहेगा। बैठक से भारत-नेपाल संबंधों को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है। बातचीत के बाद दोनों प्रधानमंत्री नेपाल में कई परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े समझौतों और दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments