Category: Latest News

  • एयर एशिया के विमान में धमाके के साथ निकली आग, टला बड़ा हादसा

    उज्ज्वल दुनिया \रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एशिया का हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. निर्धारित समय पर जैसे ही विमान उड़ाई भरने  के लिए चली. बर्ड हिट के बाद विमान से चिंगारी निकलने लगी. जिसके बाद पायलट ने ईमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

    बाद में विमान को पूरी सुरक्षा जांच के बाद उड़ान के लिए तैयार किया गया. मगर जैसे ही विमान दूबारा उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ी, विमान में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद पायलट ने फिर से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. विमान में 176 यात्री सवार थे. सभी यात्री बाल-बाल बच गये. धमाके की सूचना के बाद तुरंत ही मौके पर फायर बिग्रेड की दो गाडि़या मौके पर पहुंच गई.

  • जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, 5 की हालत गंभीर

    नितेश जायसवाल, उज्ज्वल दुनिया संवाददाता 
    लातेहार ।  हेरहंज प्रखंड अंतर्गत तासु पंचायत के भड़गांव में विषाक्त खाना खाने से एक ही परिवार के महिला पुरुष बच्चे सहित 7 लोग बीमार पड़ गए।जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से बालूमाथ अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉ अशोक उड़िया एवं डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में प्राथमिक इलाज के बाद परिवार के 5 लोगों  की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया ।

    रात में चिकन-चावल खाकर सोया था परिवार 

    मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग शुक्रवार की देर रात घर में खाने में चावल और चिकन बनाए थे। रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह हुई तो बेहोशी की हालत में परिवार के सभी लोग अजीबोगरीब हरकत करने लगे ।जिसके बाद परिजनों ,ग्रामीणों व तासु पंचायत मुखिया अनिल उरांव के सहयोग से सभी को बालूमाथ अस्पताल लाया गया ।

    5 लोगों की हालत गंभीर 

    जहां सभी के इलाज के बाद 5 लोगो की गम्भीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर किया गया ।जिन्हें लोगों को  रिम्स रेफर किया गया उनमें बबलू कुमार भुइयां उम्र 20 वर्ष अंकित कुमार 6 साल, अमित कुमार 8वर्ष उपेंद्र भुइयां 17 वर्ष,कैलू भुइयां 55 वर्ष के नाम शामिल है ।

  • उमंग सिंघार का दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस के अंदर बयानबाज़ी तेज

    उज्ज्वल दुनिया \रांची: झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार रांची आए थे, पार्टी  के अंतर कलह को पाटने और विवाद को सुलझाने, लेकिन वह खुद सवाल बनकर बिना बैठक किए ही देर रात वापस दिल्ली वापस लौटे गए. दरअसल, कांग्रेस के सह प्रभारी के झारखंड आने के बाद नाराज गुट की सक्रियता बढ़ी हुई थी पर, बिना मीटिंग किए पहले ही कांग्रेस के सह प्रभारी के दिल्ली लौटने के कारण बैठक स्थगित कर दिया गया.

    हमारे नेता को डीसी नहीं रोक सकते, बंद हो ड्रामेबाजी- ईरान अंसारी 

    सिंघार के वापस लौटने को लेकर कोरोना और प्रशासन के आदेश का हवाला दिया गया. वहीं, उमंग सिंघार के दिल्ली लौटने की खबर जैसे ही मिली, कांग्रेस विधायक इरफान, जो नाराज गुट का नेतृत्व कर रहे थे, वह आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा, ‘सिंघार पार्टी के काम से रांची आए थे, पार्टी आलाकमान ने भेजा था, हमारे नेता को डीसी नहीं रोक सकते, सरकार हमारी है, क्वारंटाइन कुछ नहीं होता है. ये सब ड्रामेबाजी बन्द किया जाए, काम नहीं करेग आदमी, बैठक नहीं होगा क्या? सरकार हमारी है, डीसी की इतनी हिम्मत नहीं की हमारे प्रभारी को क्वारंटाइन कर दे.’

    अंसारी ने आगे कहा, ‘वो आए थे तो परमिशन लेकर ही आए थे. हमारी सरकार यहां है, हमारे स्पोर्ट से सरकार चल रही है. कोविड है तो आना जाना नहीं होगा क्या, जांच होगी उसकी, एयरपोर्ट पर जांच करिए कोविड है या नहीं, अब तो 10 मिनट में रिजल्ट आता है. कोयला मंत्री आए थे हमलोगों ने कुछ कहा था क्या. झारखंड जो आ रहे वो हमारे अतिथि हैं, उनका हम सम्मान करें.’

    अकेला और राजेश कच्छ ने क्या कहा? 

    वहीं, कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि, उमंग हमारे प्रभारी हैं. उनको पार्टी का निर्देश हुआ तो, वो वापस चले गए, किसी के डर से नहीं लौटे हैं, पार्टी की बैठक करने आए थे, वो अब नहीं हो रही है. जबकि, नाराज गुट के ही विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि, कोई दूसरे राज्य से आता है तो, प्रक्रिया पूरा कर के ही आते है, पर लोग अगर इसको हौआ उड़ा रहे हैं, तो ये सरासर गलत है.

    इधर, झारखंड कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि, कौन क्या बोलता है, हम नहीं जानते. बोलने का अधिकार सबको है, प्रजातंत्र में कानून सबको मानना चाहिए. डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मना किया गया है, उसका पालन सबको करना है, हम सरकार में हैं, हम ही नहीं मानेंगे तो दिक्कत हो जाएगा.         

    वहीं, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि, इरफान अंसारी लगातार संगठन और सरकार पर बयानबाजी कर रहे हैं. यह सरकार और संगठन के लिए उचित नहीं है. संगठन में हमारे वरिष्ठ नेता हैं, प्रभारी हैं उनसे अपनी तकलीफ रखें. सुर्खियों में बने रहने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. मौजदा सूरते हाल में इरफान संयम बरतें.

  • उमंग सिंघार के दौरे को रद्द किए जाने पर कांग्रेस आगबबूला

    झामुमो को गठबंधन धर्म पालन करने की दी सलाह

    उज्ज्वल दुनिया/रांची । ” क्वारेन्टाइन-फ्वारेन्टाइन कुछ नहीं होता है । ये सब नौटंकी बंद किजिए । आदमी काम नहीं करेगा? नेता-विधायक लोग बैठक नहीं करेगा? ” – इरफान अंसारी

    ये सच है कि झामुमो झारखंड में बड़े भाई की भूमिका में है । लेकिन उमर सिंघार जी प्रशासन की मंजूरी लेकर आए थे । जिस तरह हड़बड़ी में प्रशासन के सहयोग से उनका दौरा रद्द किया गया, वो बेहद अफसोस जनक है – दीपिका पांडे सिंह

    ये चंद विचार हैं कांग्रेस के विधायकों के उमर सिंघार का दौरा रद्द होने को लेकर । इससे आगे बढ़कर कांग्रेस के कुछ नेता तो इसे हेमंत सोरेन के प्रशासन के हाथों कांग्रेस सह-प्रभारी का अपमान बता रहे हैं ।

    धनबाद के झरिया से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि

    ” उमंग सिंघार जी का दौरा अचानक नहीं था । प्रशासन को इसकी सूचना पहले से थी । प्रशासन चाहता तो पहले ही सूचना दे सकता था । लेकिन पुलिस ने उमंग सिंघार जी को धनबाद की सीमा तक आने का इंतजार किया । इसके बाद बेहद अपमानजनक तरीके से उन्हें दौरा रद्द करने को कहा । “

    खिजरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि

    “जब भी कोई नेता आता है तो वो पूरी सरकारी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही आता है । इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना”

    कांग्रेस विधायकों के बयानबाज़ी पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं ने कहा कि

    “कौन-क्या बोल रहा है इससे मुझे मतलब नहीं । लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सबको है । हम सरकार में हैं । जब हम ही सरकार के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो दूसरे क्या करेंगे? “

  • 4 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

    उज्ज्वल दुनिया /जामताड़ा ।  शहर के नामुपाड़ा मोहल्ला से 4 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण। मोहल्ले के ही 2 युवक क्रमशः सुभाष शेख तथा इब्राहिम शेख पर अपहरण करने का आरोप लगा है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। परंतु अभी तक बच्चे का सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है ।वही मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से कहा है कि अगर जल्द बच्चा का पता नहीं चलता और सकुशल  बरामदगी  नहीं हुई तो शनिवार सुबह सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर देंगे।

  • बाबूलाल मरांडी अविलंब नेता प्रतिपक्ष घोषित हों

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की एवम एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम डॉ प्रदीप वर्मा भी शामिल थे।

    नेता प्रतिपक्ष की घोषणा न होना लोकतंत्र की हत्या 

    प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष की घोषणा को लेकर सरकार की मंशा ठीक नही है। सीएम  प्रतिपक्ष के नेता  के बिना ही विधानसभा का संचालन चाहते हैं। मुख्यमंत्री के बयानों में कई बार उनकी यह मंशा उजागर हो चुकी है।और ऐसा लगता है कि सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष भी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नही कर रहे।

    राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

     
    दीपक प्रकाश ने राज्यपाल से इस संदर्भ में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली झारखंड विकास मोर्चा का 11 फरवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी में विधिवत विलय हो चुका है। 06 मार्च 2020 को चुनाव आयोग ने इस विलय की मान्यता प्रदान कर दी है। राज्य सभा चुनाव की वोटिंग में चुनाव आयोग ने बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक के रूप में मान्यता प्रदान की जबकि विलय के पूर्व जेवीएम से पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित दो विधायको श्री प्रदीप यादव एवम श्री बंधु तिर्की द्वारा  जेवीएम का कांग्रेस में विलय को चुनाव आयोग ने अमान्य कर दिया। पार्टी के कंघी सिंबल को भी फ्रिज कर दिया गया है।

  • 8 लाख 50 हजार 784 प्रवासी मजदूर वापस लौटे, सभी को काम देने की तैयारी

    फिया फाउंडेशन झारखंड सरकार के श्रम विभाग निभा रही अहम भूमिका

    उज्ज्वल दुनिया /रांची । प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में अहम् भूमिका निभानी वाली ‘ फिया फाउंडेशन ’ अब मजदूरों की स्क्रिनिंग कर उनके हाथों में रोजगार देने की तैयारी में जुटी है। अजीम प्रेमजी फाइलेंट्ररोपिक इनिशिएटिव की सहयोगी संस्था फिया फांउडेशन विगत 26 मार्च 2020 से प्रवासी मजदूरों के लिए निरंतर काम कर रही है। 

    200 स्वयंसेवी संस्थाओं ने संभाला मोर्चा

    राज्य सरकार की पहल पर फाउंडेशन ने नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय में कंट्रोल रूम स्थापित किये, जिसमें 200 स्वंयसेवी संगठन से जुड़े वोलेंटियर ने मोर्चा संभाला, जिनमें स्वंयसेवी संगठन,  जेएसएलपीएस, वायरलेस वूमेन पुलिस शामिल थे। ट्रॉल फ्री नंबर पर पूरे 24 घंटे फोन घनघनाते और वोलेंटियर उनका कॉल अटेंड कर उनकी समस्या का समाधान निकालने में जुटे रहे। शुक्रवार को भी 60 वोलेंटियर कंट्रोल रूम में प्रवासी मजदूरों के साथ संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और उसके निदान में जुटे हैं। प्रवासी मजदूरों के साथ आज भी कंट्रोल रूम संपर्क में है और उनके स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक की परामर्श उपलब्ध करा रही। वापस आये 8 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों में साढ़े तीन लाख कुशल श्रमिक के रूप में पहचान किये गये हैं, जिनके लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत रोजगार की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

    8 लाख 50 हजार 784 मजदूरों की हुई वापसी

    23 मार्च 2020 को देश के प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही सबसे बड़ी मुसिबत प्रवासी मजदूरों के सामने आयी। खान पान और रहने के साथ साथ उनके रोजगार पर भी संकट आ गये। अपनी दैनिक समस्या से जूझते हुए प्रवासी मजदूरों ने अपने काम की जगह से पलायन करना शुरू किया और जो तस्वीर सामने आयी, वो सबको निशब्द और चौकाने वाले थे। किसी राज्य की सरकार ने ऐसे हालात की उम्मीद नहीं की थी। झारखंड कंट्रोल रूम में दिन रात फोन आने लगे और उनकी वापसी की रणनीति बनने लगी। सरकार की ओर से 10 से अधिक टॉल फ्री नंबर जारी किये गये, जिसके तहत प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन आरंभ हुआ। 2 मई को हैदराबाद के लिंगमपल्ली से पहली ट्रेन प्रवासी मजदूरों को लेकर रांची पहुंची जिसमें 1116 प्रवासी मजदूर थे। उसके ठीक 20 दिन बाद 28 मई को 180 प्रवासी मजदूरों को लेकर फ्लाईट मुम्बई से रांची पहुंची। 

    पांच जिलों में शुरू किये जीदन कार्यक्रम

    फिया फाउंडेशन ने कोविड-19 के मौजूदा हालात के मद्देनजर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिले में विशेष कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस योजना को झारखंड इंटीग्रेटेड हेल्थ एंड न्यूट्रिशन प्रोग्राम (जीदन) का नाम दिया गया है। संस्था प्रखंड स्तर पर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति कर रहा, जिसके माध्यम से गांव स्तर तक स्वास्थ्य के कार्यक्रम चलाये जायेंगे। राशन के साथ सुरक्षा किट भी बांटे फिया नेसंस्थान ने 10 हजार से अधिक जरूरतमंदों तक सूखा राशन पहुंचाया। राशन के किट में 4 किलो आंटा, पाउडर दूध के पैकेट, एक किलो चना, दाल, तेल, सोयाबीन के साथ साथ घरेलु चीजों को शामिल किया गया। जिसमें हेंड वॉश, सैनेटरी नैपकिन, फ्लोर क्लीनिंग, मॉस्क्यूटो क्वॉल के साथ साथ बच्चों के लिए नोटबुक, ड्राईंग बुक, कलर पेंसिल भी शामिल थे। फिया फाउंडेशन ने हेल्थ केयर किट के तहत बरनाबास अस्पताल व के.सी मेमोरियल अस्पताल को 400 पीपीई किट और मास्क उपलब्ध कराये। 

    5 ट्रूनेंट एंव 2 थर्मो फीशर आर.एन.ए एक्सट्रेक्टर मशीन सरकार को दिये

    झारखंड सरकार को अबतक फाउंडेशन ने लगभग 4.61 करोड़ रूपये की मेडिकल इक्यूपमेंट उपलब्ध कराये हैं। इस मेडिकल रिलिफ आईट्म में फील्ड हल्थ वर्कर के लिए सुरक्षात्मक किट से लेकर चिकित्सालय में जांच किट तक शामिल हैं। संस्था ने राज्य को 5 ट्रूनेट मशीन, 2 थर्मो फीशर आर.एन.ए एक्सट्रेक्टर, 29 हजार पीपीई किट, 36 हजार N-95 मास्क, 10 हजार सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराये हैं

    कंट्रोल रूम संचालित करना थी बड़ी चुनौती – जॉनसन टोप्पनो

    फिया फाउंडेशन के राज्य प्रमुख जॉनसन टोप्पनो ने बताया कि कोविड-19 का यह दौर हर आम और खास लोगों के लिए अलग अलग तरह की परेशानी लेकर आया है। सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों की रही, जिसकी वापसी सुनिश्चित करना वाकई एक बड़ी चुनौती थी। 26 मार्च 2020 से लगातार तीन महीने तक दिन रात उनकी टीम काम में जुटी रही। एक भी दिन छुट्टी नहीं ली और 18 घंटे तक कंट्रोल रूम में डटे रहे। सरकार का स्पष्ट निर्देश था कि किसी भी तरह प्रवासी मजदूरों की जरूरतों को पूरी तरह ख्याल रखा जाये। ना केवल उनकी वापसी की तारीख तय हो, बल्कि उनके अस्थायी ठिकाने तक राहत और राशन भी उपलब्ध कराये जायें। इस काम में राईट टू फूड के बलराम जी, सुनील मिंज और पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने हाथ बंटाये। चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। उनके लिए उनके निवास स्थान पर रोजगार उपलब्ध हो, यह तय होने तक उनकी टीम काम करेगी।

  • सुशांत सिंह मामले की बंबई हाईकोर्ट ने 21 अगस्त तक सुनवाई टाली

    मुंबई (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की सुनवाई बंबई हाईकोर्ट ने 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। बंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता व न्यायाधीश अजय गडकरी ने कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में प्रलंबित है, इसलिए इस मामले की सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। 

    हाईकोर्ट में वकील प्रियंका तब्रेवाल व समित ठक्कर ने सुशांत सिंह राजपुत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी ने कहा कि इस मामले का मामला सीबीआई ने दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की लेकिन सुशांत के घर वालों ने इस मामले में किसी भी तरह का संदेह नहीं व्यक्त किया था।  इसके बाद सीबीआई के वकील अनिल सिंह ने कहा कि रिया के पिता की शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया है। इसके बाद न्यायाधीश ने कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है, इसलिए मामले की सुनवाई 21 अगस्त तक के लिए स्थगित की जा रही है। 

  • बड़कागांव के चंदौल से हथियार के साथ दो उग्रवादी गिरफ्तार

    प्रतिबंधित संगठन जेपीसी से जुड़ा बताया जा रहा एरिया कमांडर

    उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/हजारीबाग। बड़कागांव थाना अंतर्गत चंदौल से हथियार के साथ दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों प्रतिबंधित संगठन झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) से जुड़े बताए जाते हैं। इनमें एक केरेडारी बुंडू निवासी पुरुषोत्तम गंझू एरिया कमांडर बताया जा रहा है। वहीं दूसरा बड़कागांव चंदौल निवासी बैजनाथ रजवार बताया जा रहा है। दोनों उग्रवादियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। दोनों को गोपनीय ठिकानों पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि एसपी को चंदौल में उग्रवादियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर टीम बनाकर छापामारी की गई।

    गोपनीय ठिकाने पर की जा रही पूछताछ, कुछ भी जानकारी देने से पुलिस का इनकार

    जंगल का लाभ उठाकर कुछ उग्रवादियों के भागने की सूचना है। हालांकि पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। बताया जाता है कि उग्रवादी पुरुषोत्तम गंझू पर कई मामले दर्ज हैं। कटकमदाग के कुंडीलबागी स्थित पेट्रोल पंप में आग लगाने में भी यह आरोपी रहा है। केरेडारी, बड़कागांव, कटकमदाग, कटकमसांडी, चरही, गिद्दी और उरीमारी के अलावा चतरा जिले के टंडवा और सिमरिया थाना क्षेत्र में  दोनों उग्रवादियों पर कई मामले दर्ज हैं। करीब छह माह पूर्व पुरुषोत्तम गंझू हत्या के एक मामले में जेल से निकला था। क्षेत्र में लेवी वसूलना, आगजनी कर दहशत फैलाना समेत कई कांडों को अंजाम दिया है। पुलिस फरार उग्रवादियों की टोह में लगी है।

  • मेदिनीनगर के अनिमेष रंजन को यूपीएससी में 720वां स्थान

    रांची, 06 अगस्त। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रहने वाले अनिमेष रंजन ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) में 720वां स्थान लाया है। वे आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। पिता मिथिलेश कुमार पांडेय सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज गढ़वा में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में डिमांस्ट्रेटर हैं और मां मंजू पांडेय गृहिणी हैं। अनिमेष अपनी सफलता का श्रेय़ मां-पिता के अलावा विशेष रूप से अपने नाना शंभू नाथ दूबे को देते हैं।

    मैट्रिक तक की पढ़ाई डीएवी मेदिनीनगर और प्लस टू कोटा से करने वाले अनिमेष ने बताया कि मैंने पिछले साल भी यूपीएससी क्वालिफाई की थी। आईआरटीएस (इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस) मिला है। फिलहाल लखनऊ में ट्रेनिंग में हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में आने से पहले स्नैपडील में भी कार्यरत रहा था।