Category: Latest News

  • एक करोड़ फिरौती नहीं देने पर बीआइटी के छात्र की हत्या

    उज्ज्वल दुनिया \रांची । देवघर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि फिरौती की रकम नही मिलने छात्र राहुल चौधरी की हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस ने शव को जसीडीह अंतर्गत केनमनकाठी के पास डढ़वा नदी में बरामद किया है। मृतक राहुल चौधरी रांची स्थित बीआईटी से पढ़ाई कर रहा था। घटना के दिन राहुल अपनी दादी से मिलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। अपराधियों ने फिरौती की रकम 1 करोड़ नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब राहुल की बॉडी बरामद की, तो उसका हांथ शरीर में रस्सी से बंधा था। हालांकि, पूरे मामले में देवघर एसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि अपहरण मामले में कुछ अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

    7 अगस्त की रात ही अपराधियों ने कर दी थी हत्या

    देवघर एसपी ने बताया कि अपराधियों ने घटना के दिन 7 अगस्त को ही अपहरण के बाद रात में हत्या कर शव फेंक दिया था। पुलिस की जांच को भटकाने के लिए अपराधियों ने परिजनों से 1 करोड़ फिरौती की रकम मांगा था। फिरौती की रकम को लेकर बार-बार अपना लोकेशन बदल कर कॉल कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी को पकड़ा गया। जिसके बाद शव को बरामद किया गया।

    क्या है मामला

    सलौनाटांड़ मोहल्ला निवासी पप्पू चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र राहुल चौधरी का शुक्रवार की शाम अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। युवक रांची स्थित बीआइटी का छात्र था। शाम के समय युवक अपनी दादी से मिलने गया था। परिजनों को शाम में युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। परिवार के लोगों ने रात भर युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। जिसके बाद 8 अगस्त को गायब युवक के परिजनों को एक फोन कॉल आया और 1 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गयी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी।

  • मेघा डेयरी ने रमजान मुबारक का विज्ञापन दिया, पर राम जन्मभूमि शिलान्यास पर मिठाई बांटने वाले को दी धमकी

    राज्य सरकार ने तुष्टीकरण की सारी सीमा पार कर दी है- भाजपा

    उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। उन्होंने कहा की एक ओर झारखंड सरकार की मेघा डेयरी रमजान मुबारक का विज्ञापन देती है और अपने कार्यालय में इफ्तार पार्टी मनाने की छूट देती है। तो दूसरी ओर भगवान श्री राम मंदिर भूमि पूजन के शिलान्यास के अवसर पर कार्यालय में मिठाईयां बांटने वाले व्यक्ति को वार्निंग लेटर दे दिया जाता है। पत्र में ऐसा दुबारा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी जाती है और कहा जाता है की कार्यालय में दूसरे धर्म के भी लोग हैं इसलिए ऐसा करना गैर वाजिब है।

    मेघा डेयरी प्रबंधन माफी मांगे

    प्रतुल ने कहा की भाजपा इस दोहरी नीति की कड़ी निंदा करती हैं और सरकार से मांग करते हैं की वह अविलम्ब इस पत्र को वापस लें। साथ ही  इसे जारी करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करें। प्रतुल ने आश्चर्य प्रकट किया की जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद प्रधानमंत्री ने भगवान श्री राम जन्म भूमि का भूमिपूजन किया तो यह पूरा कार्यक्रम कैसे सांप्रदायिक हो सकता है ? उन्होंने कहा की प्रभु श्रीराम पूरे राष्ट्र के लिए आस्था के प्रतीक हैं।इस तरह का पत्र पूरे राष्ट्र की भावना को आहत करता है। सरकार को अपने इस कुकृत्य के लिए माफी भी मांगनी चाहिए।

  • नई शिक्षा नीति के साथ कृषि शिक्षा व शोध को बढ़ाएं: तोमर

    नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के अंतर्गत विकसित “कृषि मेघ” सहित तीन महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से डिजीटल इंडिया संकल्पना की कड़ी में कृषि क्षेत्र में कम्प्युटिंग के युग की शुरुआत हो गई है। कृषि मेघ के अंतर्गत, बरसों के कृषि संबंधी अनुसंधान का डाटा अब एक ही डिजीटल प्लेटफार्म पर मिल सकेगा, जिसका उपयोग करते हुए तरक्की के नए आयाम हासिल किए जा सकेंगे।

    तोमर ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन सुविधाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह प्लेटफार्म बहुत सुविधाजनक होगा, जिससे देश के लिए योगदान में सहभागिता रहेगी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के साथ कदमताल मिलाते हुए कृषि शिक्षा और शोध कार्यों को बढ़ावा दिए जाने की बात पर भी जोर दिया।तोमर ने जिन सुविधाओं का शुभारंभ किया, उसमे कृषि मेघ (एनएआरईएस- क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज), उच्च कृषि शैक्षिक संस्थानों की प्रत्यायन प्रणाली पोर्टल और कृषि विश्वविद्यालय छात्र एलुमिनाई नेटवर्क (केवीसी एलूनेट) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये नई सुविधाएं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के इतिहास में बहुत बड़ा कदम है। ये सिर्फ सुविधाएं मात्र नहीं है, बल्कि इससे पारिवारिक भावना को बल मिलेगा, क्योंकि बरसों से जिन भी छात्रों-प्राध्यापकों ने शोध कार्य किए, वे संयुक्त परिवार की तरह एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगे। पारिवारिक भावना होने से जिस प्रकार परिवार की उत्तरोतर प्रगति होती है, उसी तरह संस्थान की भी प्रगति होती है। इस दृष्टि से यह कार्य महत्वपूर्ण है। एलुमिनाई नेटवर्क से नए-पुराने स्टूडेंट्स को परस्पर मिलने के साथ ही पुराने-नए तौर-तरीके सीखने-समझने का अवसर भी मिलेगा। वहीं, कृषि शिक्षा संस्थाओं की मान्यता ऑनलाइन हो सकेगी, जिससे पारदर्शिता रहेगी। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जोर पारदर्शिता पर ही है। हैदराबाद में डिजास्टर रिकवरी सेंटर खोलने से काफी सुविधा रहेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति आने के बाद नए तरीके से सोचना और काम करना होगा। शिक्षा रोजगारोन्मुखी हो, गुणवत्ता अच्छी हो। सिर्फ भीड़ न हों बल्कि शिक्षा में उत्कृष्टता आए, इसका लाभ भी कृषि शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा। शिक्षा नीति की बातों को कैसे कृषि विज्ञान के अनुरूप बनाया जाएं, इसकी योजना बनाई जाएं।

  • पंचायत सचिव परीक्षा की अंतिम मेधा सूची जारी करे सरकार

    उज्ज्वल दुनिया \रांची । भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर पत्र लिखा है । अपनी चिट्ठी में उन्होंने पंचायत सचिव परीक्षा का अंतिम मेधा सूची को राज्य सरकार द्वारा अकारण लटकाए जाने के कारण 3088 अभ्यर्थियों के बर्बाद हो रहे भविष्य पर ध्यान दिलाया है । बाबूलाल मरांडी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि इस मामले में विभिन्न चरणों में लिखित व जांच परीक्षा पूर्ण की जा चुकी है। सफल अभ्यर्थियों का सितम्बर, 2019 में प्रमाण-पत्रों की जांच की जा चुकी है। इसके पूर्व परीक्षाफल प्रकाशित करने को लेकर आपको बहुत सारे जनप्रतिनिधियों ने आग्रह-पत्र लिखा है। स्वयं अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्वमंडल भी कई दफा आपसे मुलाकात कर लिखित आवेदन सौंपकर इस समस्या के तत्काल समाधान की गुहार लगा चुका है। बावजूद पंचायत सचिव का अंतिम मेधा सूची प्रकाशित नहीं होना दुखद है। 

    विपक्ष में रहते हुए भरोसा दिया, सत्ता में आते ही पलट क्यों गए ?

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि  नेता-प्रतिपक्ष रहते हुए आपने इस मामले में ठोस आश्वासन भी दिया है। हमें नहीं लगता कि विपक्ष में रहते हुए दिए गए ठोस आश्वासन के मायने सत्ता प्राप्ति के साथ ही बदल जाते हैं ? 

    बाबूलाल ने लिखा है कि हमें पता है कि मेरे द्वारा लिखा गया पत्र आपको काफी कड़वा लगता है। इसलिए हमने इस मुद्दे पर अब तक ज्यादातर चुप्पी साधे रखना मुनासिब समझा। लगा कि हमारे बगैर हस्तक्षेप के ही आप इन सबका कल्याण कर देंगे। परंतु आप मामलों को लटकाए रखने में माहिर हैं , आपको जनहित के ऐसे मामलों को लटकाए रखने में शायद आनंद आता है ? हम इस पर कभी विस्तार से चर्चा करेंगे। आपका यह रवैया लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कतई शुभ नहीं है। हमने बहुत प्रतीक्षा किया कि इस मामले में बगैर हमारे पत्राचार के परीक्षाफल प्रकाशित हो जाए। परंतु जब कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा पत्र लिखने के बावजूद आपके स्तर से सिवाय टालमटोल के कोई सुगबुगाहट देखने को नहीं मिली तो मुझे लगा कि अब इस पर देर करना मुनासिब नहीं है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते इस ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना, मेरा दायित्व बन जाता है।
    वहीं अन्य रिक्तियों दारोगा, आईआरबी, रेडियो आॅपरेटर, वायरलेस दारोगा आदि का विज्ञापन, पंचायत सचिव के बाद का होने के बावजूद इन सभी की नियुक्ति की जा चुकी है और वे सभी कार्यरत भी हैं। वहीं विज्ञापन संख्या 03/2017 के तहत राजस्व कर्मचारी की भी नियुक्ति हो चुकी है और वे डेढ़ साल से अधिक समय से नौकरी भी कर रहे हैं। जबकि पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी का नियमावली एक बताया जा रहा है।

  • पत्रकार विकास तिवारी पर गोली चलाने वाले दो अपराधी सहित चार गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल

    नितेश जायसवाल / उज्जवल दुनिया संवाददाता
    लातेहार  । पुलिस के एक विशेष टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पत्रकार विकास तिवारी पर गोली चलाने वाले दो अपराधियों सहित सुजीत सिन्हा और अमन साहू गैंग के लिए काम करने वाले चार अपराधियों को सोमवार को हथियार, गोली और चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लातेहार सदर थाना के किनामाड़ से सुजीत सिन्हा और अमन साहू गैंग के तीन अपराधियों को चंदवा में आपराधिक कांड कारित करने के लिए जाते समय पकड़ा गया। इनके पास से लोडेड कार्बाइन, पिस्टल, मैगज़ीन, गोली और मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। एक अन्य अपराधी को पिपरवार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। 
    एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि पुलिस की पकड़ में आये अनूप कुमार यादव और सकिंद्र उरांव ने 22 फरवरी को रेलवे स्टेशन लातेहार के पास पत्रकार विकास तिवारी पर गोली चलाने की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। इन दोनों ने एक अन्य अपराधी बीरेंद्र उरांव के साथ मिलकर 9 फरवरी को टोरी रेलवे साइडिंग में गोली चालन की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकारी है। 

    अपराधियों के पास से बरामद 

    9 एम एम कार्बाइन-1, कार्बाइन की मैगज़ीन-1, देशी पिस्टल-4, देशी पिस्टल की मैगज़ीन -8, 9mm की जिन्दा गोली- 25, 7.65 एम एम की जिन्दा गोली- 16, 7.65 एम एम का खोखा-1, बोलेरो-1 और मोबाइल फ़ोन-5 बरामद किया गया।

    लातेहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, परिपुअनि धर्मेंद्र महतो, आशुतोष यादव, जमील अंसारी, नितीश कुमार, राहुल कुमार मेहता, शहीद अंसार छापेमारी अभियान में शामिल थे।

  • हेमंत सोरेन के राज में भू

    रांची । भू-माफिया द्वारा देवघर में ट्रस्ट की अरबों की जमीन पर अवैध तरीके से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। ये बातें कही जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने।

    दरअसल, देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा मोहल्ले में अंत्योदय आश्रम परिवार परार्मश केंद्र ट्रस्ट की जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा और उस जमीन पर अपार्टमेंट निर्माण को लेकर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला और खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

    पत्रकारों से बात करते हुए जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार है और अब भू-माफियाओं का दाल यहां नहीं गलने वाला। उन्होंने कहा कि भू-माफिया द्वारा देवघर में ट्रस्ट की अरबो की जमीन पर अवैध तरीके से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत में होने नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि देवघर में भू-माफिया की दबंगई काफी बढ़ गई है। जिस प्रकार भू-माफिया ने देवघर के पूरनदाहा मोहल्ले में स्थित परिवार परामर्श केंद्र, अंत्योदय आश्रम ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है, और अपार्टमेंट बनाना चाह रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ट्रस्ट की जमीन को किसी भी सूरत में भू माफिया को लूटने या हड़पने नहीं दिया जायेगा।

  • फुटबॉल मैच के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

    उज्ज्वल दुनिया/गुमला । कामडारा थाना क्षेत्र के गांव मुरुमकेला स्थित इंद डांड़ मे चल रहे फुटबॉल खेल के दौरान मे अज्ञात अपराधियों ने मुरुमकेला निवासी सतेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी । 

     घटना रविवार की शाम लगभग पांच बजे के आसपास की है। बताया जा रहा कि मृतक सतेश्वर सिंह ऑटो  चलाने का काम करता था जो  अनुमंडल ऑटो  यूनियन के कोर कमेटी का सदस्य भी था। वह रविवार की शाम में फुटबॉल मैच देख रहा था उसी दौरान दो अज्ञात अपराधी आ धमके और थैला से पिस्तौल निकालक सिर मे सटाकर गोली मार दी। उसके बाद सभी अपराधी पैदल ही गांव लापा की ओर चलते बने।

    इस घटना के बाद खेल मैदान मे अफरा-तफरी मची गई और सभी लोग खेल मैदान से भाग खड़े हुये। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही कामडारा के थाना प्रभारी अशोक कुमार व बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुट गये हैं।

  • जामताड़ा में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बच्चे के फूफा ने मार कर घर के आंगन में गाड़ दिया शव

    उज्ज्वल दुनिया/जामताड़ा । जामताड़ा में 4 साल के मासूम भतीजे की अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई और घटना के 3 दिन बाद पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया। आरोपी फूफा ने बच्चे की हत्या कर उसे घर पर ही दफना दिया था । जामताड़ा पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया और दोषी फूफा को पकड़ लिया। 

    इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

    विधायक डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा के रामूडंगाल पहुंच कर अंथोनी शेख के परिवार वालों से मिले और दुख की घड़ी में सांत्वना दिया। मौके पर विधायक बच्चे की मौत से काफी दुखी दिखे एवं मायूसी चेहरे पर साफ झलक रही थी। मौके पर इरफान अंसारी ने कहा इस निर्मम हत्या कांड ने पूरे समाज को झकझोर के रख दिया। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगा। इरफान अंसारी ने थाना प्रभारी को भी बधाई दिया और कहा कि आपके सहयोग से ही इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो पाया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो वह कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकता। जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी

    पीड़ित परिवार को 10 हजार की मदद

    इरफान अंसारी ने परिवार वालों को ₹10000 का आर्थिक सहयोग दिया और आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि इस दुख का कोई इलाज तो नहीं परंतु मैं भरोसा दिलाता हूं की आपके दुख का मैं भी एक भागीदार हूं और मुझसे जहां तक मदद होगा मैं इस परिवार के लिए करूंगा।

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह: डीसी एवं एसएसपी ने मोरहाबादी मैदान का किया मुआयना

    उज्ज्वल दुनिया \रांची । रांची डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने स्वत्रंता दिवस समारोह के आयोजन हेतु रांची के मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया। मुआयना करने के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने मैदान में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए करने को कहा। साथ ही उन्होंने फ्लैग मार्च के लिए चलने वाली वैन के चलने के रास्ते इत्यादि की जानकारी ली। 

    मैदान के आस-पास सफाई का आदेश

    मोरहाबादी ग्राउंड का मुआयना करने के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को पूरे मैदान एवं आस-पास के इलाकों की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। वहीं भवन प्रमण्डल के अधिकारियों को स्टेज एवं आस-पास के स्थानों पर जरूरी रंग रोगन इत्यादि ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

    बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं 


    उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात ही अतिथियों की संख्या पर फैसला लिया जाएगा। कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बिना मास्क किसी को भी एंट्री की इजाज़त नहीं दी जाएगी । 

  • विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कांग्रेस की तैयारियां पूरी

    उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  विश्व आदिवासी दिवस समारोह की प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं । इस बाबत  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में डॉक्टर रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा की गई एवं कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार कल 9 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर क्रांति दिवस के अवसर पर महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है। 

    दल-बदल पर भाजपा को स्पीकर के फैसले का इंतजार करना चाहिए 

    तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 9 अगस्त को पूरी दुनिया विश्व आदिवासी दिवस को समारोह के रूप में मनाती है इसका उद्देश्य है संघीय ढांचे में  सरकार आदिवासियों को संरक्षण देती है ,जहां राज्य सरकारें हैं वहां हम धूमधाम से मनाते हैं ,जल जंगल जमीन की रक्षा हेतु संविधान में व्यवस्थाएं निहीत हैं,आदिवासियों को आरक्षण का संपूर्ण सुविधा मिले उनकी हितों की अनदेखी न की जाए इन सभी विषयों पर कल चर्चा की जाएगी । एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा दल-बदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष को अपना संवैधानिक अधिकार है जिसका उपयोग स्पीकर कर रहे हैं ।  भाजपा को इतनी जल्दी बाजी नहीं करनी चाहिए  । राज्यपाल एक संवैधानिक संस्था है उन पर टिप्पणी करना अनुचित है,स्पीकर स्वतंत्र हैं ऐसे मामलों पर निर्णय करने के लिए।

    समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,डॉ राजेश गुप्ता छोटू अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी,बेलस तिर्की,सेवियर खेस,फिरोज रिजवी मुन्ना, एसएम.मोईन मुख्य रूप से उपस्थित थे।