HomeNationalकानपुर में भाजपा को भारी झटका, बिठूर विधानसभा के अजीत तिवारी पदाधिकारी...

कानपुर में भाजपा को भारी झटका, बिठूर विधानसभा के अजीत तिवारी पदाधिकारी समेत दर्जनों बसपा में शामिल

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां भारतीय जनता पार्टी कोभारी झटका लगा है। पदाधिकारी समेत उसके दर्जनों कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंडल कार्यालय नवीन मार्केट में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी नौशाद अली, मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर लखनऊ मंडल सूरज सिंह जाटव की उपस्थित में बिठूर विधानसभा निवासी अजीत तिवारी,पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा/चार बार मंडल प्रभारी व श्रीमती काजल तिवारी जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण, अनिल बाजपेयी पूर्व मंडल मंत्री भाजपा/जिला सह संयोजक बूथ अध्यक्ष अजय पासवान बूथ अध्यक्ष भाजपा श्री राम तिवारी बूथ अध्यक्ष भाजपा बबलू तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा राजू पाल एवं धर्मेंद्र यादव बूथ अध्यक्ष भाजपा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली।

जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी राम शंकर कुरील, जीवन लाल भारती, सुनील भारती, कुंवर सिंह राना, देवी तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राम नारायण निषाद, पूर्व मंडल प्रभारी मोहन मिश्रा, कुलदीप भदौरिया पूर्व प्रत्याशी प्रवीण मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सलमान कुरैशी, पंकज दीक्षित, रमेश कमल, नत्थू लाल दिवाकर देशराज बाल्मीकि, मोहित कठेरिया, बबलू चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष असलम राज पूर्व मंडल संयोजक हरि किशन, जे डी गौतम, राम चन्द्र भारतीय, परसुराम प्रेमी, पंकज ,जगत बाल्मीकि, अंकित दीक्षित, नरेश कुरील, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय राना, सतेन्द्र, धर्मेंद्र गौतम सूरज गौतम, विपिन भारती, ईश्वर चंद्र, कु.गुड़िया, श्रीमती आशा और श्रीमती रामरानी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments