HomeLatest Newsसिजेरियन के बाद महिला की मौत पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताई...

सिजेरियन के बाद महिला की मौत पर सांसद मनीष जायसवाल ने जताई नाराजगी, स्वास्थ्य विभाग पर उठाए गंभीर सवाल

-कहा- मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल, चिकित्सीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं
-हजारीबाग में जच्चा की मौत की हो उच्चस्तरीय जाँच, मृतक परिवार को मिले न्याय, जिला प्रशासन तत्काल केस करें जांच बढ़ाए आगे
-अजय निराला/उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मामले को चिकित्सीय लापरवाही से जुड़ा गंभीर प्रकरण बताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त की। सांसद श्री जायसवाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पूरे झारखंड का स्वास्थ्य विभाग बेपटरी हो गया है। उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का बेड़ा गर्क हो गया है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बजाय लगातार ऐसी घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है और स्वास्थ्य मंत्री राजनीतिक बयानबाजी में ही मशगूल है। सांसद ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग जिला प्रशासन से तत्काल केस करके पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चतरीय जांच और मृतक परिवार को न्याय दिलाने के साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को शर्म से डूब म’रना चाहिए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments