HomeBreaking Newsअर्जुन मुंडा की माता के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने...

अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने जताया शोक

पूर्वी सिंहभूम।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शोक संदेश में कहा कि मां का साथ छूटना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अंतिम जोहार भी अर्पित किया।

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने भी अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने अर्जुन मुंडा सहित पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि अर्जुन मुंडा की माता के निधन की खबर से वे बेहद मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि मां का रिश्ता दुनिया में सबसे बड़ा और अनमोल होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। ऐसे में मां का साथ छूट जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं, आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झामुमो जिला प्रवक्ता पश्चिमी सिंहभूम बुधराम लागुरी ने भी शोक जताते हुए दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मां ममता, त्याग, संस्कार और निःस्वार्थ प्रेम की प्रतीक होती है। मां का बिछुड़ना संतान के जीवन में ऐसी कमी छोड़ जाता है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके समस्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अर्जुन मुंडा की माता के निधन की खबर से जमशेदपुर सहित कोल्हान के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। नेताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments