HomeLatest Newsगिद्दी में सीसीएल कर्मी की निर्मम हत्या, घर में घुसकर धारदार हथियार...

गिद्दी में सीसीएल कर्मी की निर्मम हत्या, घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला और हत्या को दिया अंजाम

-दो नकाबपोश अपराधियों पर हत्या का आरोप, स्क्वॉड डॉग के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज
-आवश्यक पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी एवं मामा-मामी को ले गई थाना
उज्जवल दुनिया संवाददाता
गिद्दी। थाना क्षेत्र के गिद्दी ए अस्पताल चौक और थाना से महज कुछ दुरी पर स्थित मेन रोड पर शनिवार की देर रात्रि अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए गिद्दी पुलिस द्वारा रविवार की सुबह डॉग स्क्वॉयड के साथ फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए विभिन्न नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात नकाबपोश दो अज्ञात अपराधी मंगलेश पाल उर्फ़ हैपी के घर में घुस गए। बताया जाता है कि अपराधियों ने हथियार का भय दिखलाकर मंगलेश पाल और उनकी पत्नी सोनाली को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधियों ने पत्नी का हाथ पैर बांधकर मुंह में टेप साट दिया और मंगलेश पाल पर धारदार हथियार से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गिद्दी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
रविवार सुबह मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच की और आवश्यक नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी सोनाली पाल, उनके मामा और मामी को थाने ले गई। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है पुलिस
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान, हत्या के कारण और वारदात के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस निर्मम हत्याकांड से गिद्दी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गिद्दी में सनसनीखेज वारदात
सीसीएलकर्मी मंगलेश पाल की घर में घुसकर हत्या, पत्नी को बंधक बनाकर जेवरात और मोबाइल ले उड़े नकाबपोश

​गिद्दी। ​मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मंगलेश पॉल सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घर में रखे दो मोबाइल फोन और जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गए।

​दो दिन पहले ही मायके से लौटी थीं पत्नी
​इस हत्याकांड में कई पहलू पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सोनाली कुछ दिनों से बिहार के गया जी स्थित अपने मायके में थीं और घटना से महज दो दिन पहले ही गिद्दी लौटी थीं। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मंगलेश पॉल की वॉलीबॉल खेलने के दौरान पैर फ्रेकचर हो गया था और वह गांधीनगर अस्पताल में एडमिट था। परन्तु पत्नी उसे वहां संभवतः देखने नही पहुंची थी। चर्चा है कि दो दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिलने पर मंगलेश पॉल गिद्दी ए स्थित अपने आवास पर पहुंचा था। जहां उसकी पत्नी भी अपने मैके से गिद्दी स्थित आवास पर पहुंच गई थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अपराधियों को परिवार की गतिविधियों और घर में मौजूदगी की पहले से पूरी जानकारी थी?

​लूटपाट या रंजिश
पुलिस हत्या को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। यद्यपि अपराधी जाते वक्त मोबाइल और जेवरात अपने साथ ले गए। जिससे प्रथम दृष्टया में यह मामला लूटपाट का भी प्रतीत होता है। लेकिन पुलिस इसे केवल लूटपाट से जोड़कर नहीं देख रही है। जांच एजेंसियां इस बात की भी गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इस सनसनीखेज वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश या गहरी साजिश तो नहीं है। फिलहाल गिद्दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बहरहाल पुलिस की जाँच में क्या कुछ निकल कर आता है, यह समय हीं बताएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments