HomeBreaking Newsदो अलग-अलग घटनाओं में चार मासूम बच्चों की मौत

दो अलग-अलग घटनाओं में चार मासूम बच्चों की मौत

-एक घटना में समय पर इलाज नहीं मिलने से दो मासूम भाइयों की मौत का मामला, तो दूसरे घटना में सेप्टिक टैंक में डूबने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत की घटना प्रकाश में आई है
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के अलंकेरा ग्राम स्थित मातिम टोली डोंगादाढ़ गांव में दो मासूम सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे करीब आठ दिनों से बीमार थे। परिजनों के अनुसार, उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के साथ झाड़-फूंक भी कराई जा रही थी, इसी क्रम में दोनों भाइयों की तबीयत अचानक बिगड़ी और करीब एक घंटे के अंतराल में दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी फ्रांसीस उरांव के चार वर्षीय पुत्र सचिन उरांव और तीन वर्षीय पुत्र अनुज उरांव पिछले करीब आठ दिनों से बीमार थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घरेलू उपचार और झाड़-फूंक का सहारा ले रहे थे। इसी क्रम में दोनों भाइयों की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। बताया गया कि सचिन ने रात करीब आठ बजे और अनुज ने करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो बच्चों की करीब एक घंटे के अंतराल में दो-दो मौत होने से उक्त गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही दूसरी घटना में टंकी में डूबने से दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई , यह घटना गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में पानी से भरी बाथरूम की टंकी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोंगा गांव निवासी अरमान अंसारी 9 वर्ष , पिता असलम अंसारी और जैद अंसारी 5 वर्ष पिता मिनारूल अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अरमान अंसारी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोंगा में कक्षा तीन का छात्र था। वहीं जैद भी इसी विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था, हालांकि उसका विद्यालय में नामांकन नहीं हुआ था। दोनों बच्चों में गहरी दोस्ती थी और दोनों रिश्ते में भाई लगते थे । शनिवार को दोनों स्कूल नहीं गए थे और घर के आसपास खेल रहे थे, और इसकी खेल-खेल के क्रम में दोनों घर के समक्ष स्थित निर्माणाधीन एक बाथरूम की टंकी में दोनों बच्चे गिर गए और गहरे पानी होने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही दोनों बच्चों घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है l

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments