HomeBreaking Newsडीएवी पब्लिक स्कूल तापिन नाॅर्थ, प्रेम नगर में याद किए गए सर्वपल्ली...

डीएवी पब्लिक स्कूल तापिन नाॅर्थ, प्रेम नगर में याद किए गए सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन

-पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर काटे गए केक, तस्वीर पर की गई पुष्पांजलि
-शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने बिखेरी सतरंगी छटा, प्राचार्य ने शिक्षक और शिक्षा का जीवन में बताया महत्व
उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। डीएवी पब्लिक स्कूल तापिन नाॅर्थ, प्रेम नगर में शनिवार को शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन को याद किया गया। उनकी 138वीं जयंती पर केक काटे गए और तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प-पंखुड़ियाँ अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ तथा सभी ने सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह का एक प्रमुख आकर्षण ‘प्यूपिल टीचर्स’ कार्यक्रम रहा, जिसमें कक्षा XII के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने अत्यंत आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कक्षाओं का संचालन किया। उनका यह प्रयास शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं उनके दायित्वों को समझने का एक सराहनीय उदाहरण रहा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मनमोहक नृत्य, गीत एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और उन्हें खूब सराहना मिली। शिक्षकों के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियाँ समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ खेलों में भाग लिया। इन गतिविधियों ने वातावरण को आनंदमय बनाया तथा आपसी सौहार्द, सहयोग एवं आत्मीयता को और मजबूत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं ‘प्यूपिल टीचर्स’ गतिविधि की भी प्रशंसा की।अंततः शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, आध्यात्मिकता, प्रतिभा, मनोरंजन एवं आपसी सौहार्द का सुंदर संगम बनकर एक अविस्मरणीय अनुभव के रूप में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणादायक एवं आनंददायक रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments