उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। आपको बता दे कि शुक्रवार को यूपी के आजमगढ़ के रोनापर थाना क्षेत्र के निवासी जो की अपनों से बिछुड़ कर और राह भटक कर हज़ारीबाग़ जिले के चुरचू प्रखण्ड के चुरचू थाना क्षेत्र पहुंच गए थे। इनके पास ना तो कुछ खाने के लिए पैसे थे, और न हीं घर जाने तक का कुछ जुगाड़ था, मात्र इनके पास अपने घर का पता ही था। जब चूरचू थाना और हजारीबाग पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उस व्यक्ति को सर्व प्रथम भर पेट भोजन करवाकर, कुछ पैसे नगद देकर और आजमगढ़ की बस पर टिकट बनवाकर आजमगढ़ के लिए रवाना कर दिया।
वहीं इस कार्य के बाद हजारीबाग पुलिस पर लोगों का भरोसा और भी मजबूत हो गया है। यह पुलिस का मानवीय चेहरा साबित करता है कि पुलिस हर एक तरीके से आपकी मदद के लिए सदैव तैयार है।
चुरचू पुलिस ने पेश की मानवीय संवेदना, भटक रहे राहगीर को घर तक पहुंचाने का किया प्रबंध
RELATED ARTICLES

