HomeBreaking NewsBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: तावड़े, स्मृति से लेकर राम माधव...

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: तावड़े, स्मृति से लेकर राम माधव तक, कई राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इस संगठनात्मक फेरबदल में कई वरिष्ठ नेताओं को राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। तावड़े के साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप शर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी होंगी। वहीं सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है।

झारखंड की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को

भाजपा की नई सूची में गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज के समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

बिहार और आसपास के राज्यों में भी बदलाव

हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी होंगे। वहीं असम की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है।

भाजपा ने गुजरात के लिए तरुण चुघ, राजस्थान के लिए संजय भाटिया, महाराष्ट्र के लिए बैजयंत जय पांडा और ओडिशा के लिए डी. पुरंदेश्वरी को प्रभारी नियुक्त किया है।

चुनावी राज्यों पर भी फोकस

नई नियुक्तियों में उन राज्यों को भी विशेष महत्व दिया गया है जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी नए प्रभारियों को दी गई है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से की गई इन नियुक्तियों के बाद पार्टी के राज्य संगठनों और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय की जिम्मेदारी नए प्रभारियों के पास होगी। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments