HomeLatest Newsजमशेदपुर के पूर्व डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में...

जमशेदपुर के पूर्व डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

जमशेदपुर। जमशेदपुर के पूर्व डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार सुबह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और 28 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह करीब 8:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।

पीसीआर डीएसपी पद से हुए थे सेवानिवृत्त

अंजनी कुमार तिवारी 31 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर में पीसीआर डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे पुलिस करियर में उन्होंने एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में पहचान बनाई थी। उन्होंने साकची थाना समेत जमशेदपुर के कई थानों में थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली थी।

इसके अलावा उन्होंने सीआईडी और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। डीएसपी पद पर रहते हुए भी उनकी कार्यशैली और पुलिसिंग में सक्रियता की सराहना होती रही थी।

12 नवंबर को होगा अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार

पारिवारिक जानकारी के अनुसार, अंजनी कुमार तिवारी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मानगो के डिमना रोड स्थित संजय पथ, सुंदर गार्डन के डुप्लेक्स संख्या 1ए आवास पर रखा जाएगा।

इसके बाद दोपहर एक बजे पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंजनी कुमार तिवारी अपने पीछे पत्नी रजनी पांडेय और तीन पुत्रियों श्वेता, अंकित एवं निधि समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और शहर के गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments