रांची। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ISC कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विषयवार परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CISCE के अनुसार, ISC की परीक्षा में देश-विदेश के 1,651 संबद्ध स्कूलों के कुल 1,10,025 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 1,477 केंद्रों पर किया जाएगा। इस वर्ष कुल 60 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
एनवायरनमेंटल साइंस से शुरू होगी परीक्षा
जारी डेटशीट के अनुसार, 9 फरवरी 2027 को एनवायरनमेंटल साइंस और वेस्टर्न म्यूजिक (थ्योरी) की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी। 10 फरवरी को इंग्लिश लैंग्वेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 18 फरवरी को इकोनॉमिक्स, 24 फरवरी को केमिस्ट्री और 26 फरवरी को अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी।
मार्च में गणित, फिजिक्स, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और अन्य प्रमुख विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का अंतिम पेपर 8 अप्रैल को लीगल स्टडीज का होगा।
इन प्रमुख विषयों की परीक्षा इन तारीखों पर
-
9 फरवरी : एनवायरनमेंटल साइंस और वेस्टर्न म्यूजिक
-
10 फरवरी : इंग्लिश लैंग्वेज
-
18 फरवरी : इकोनॉमिक्स
-
24 फरवरी : केमिस्ट्री
-
26 फरवरी : अकाउंटेंसी
-
1 मार्च : गणित
-
8 मार्च : फिजिक्स
-
11 मार्च : बिजनेस स्टडीज
-
15 मार्च : बायोलॉजी
-
17 मार्च : कंप्यूटर साइंस
-
19 मार्च : हिस्ट्री
-
25 मार्च : सोशियोलॉजी
-
29 मार्च : कॉमर्स
-
31 मार्च : साइकोलॉजी
-
2 अप्रैल : पॉलिटिकल साइंस
-
6 अप्रैल : इलेक्टिव इंग्लिश
-
8 अप्रैल : लीगल स्टडीज
दोपहर 2 बजे से होगी अधिकतर परीक्षाएं
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, अधिकतर विषयों की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी। सामान्य तौर पर परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। हालांकि, कुछ आर्ट विषयों की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं डेटशीट
विद्यार्थी CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर ISC 2027 की डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के परीक्षा संबंधी सेक्शन में जाकर ISC कक्षा 12वीं की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद विषयवार परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड किया जा सकता है।

