Tuesday 2nd of June 2026 12:57:24 AM
HomeBreaking Newsभाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

गारू थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर भेजा लातेहार मंडल कारा

लातेहार (गारू) । पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार गारू प्रभारी रंजीत कुमार यादव ने छापामारी अभियान चलाकर भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य मिथलेश कुमार यादव उर्फ विपल्व को गारू थाना क्षेत्र के माङोमार सुरकुमी के जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस अभियान में गारू थाना पुलिस समेत सीआरपीएफ 214 बटालियन के जवान शामिल थे। गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध मनिका, चंदवा, छिपादोहर एवं गारू थाना में लगभग नौ मामले में पुलिस को तलाश थी। पुलिस के लिए ये बङी सफलता है। गिरफ्तार भाकपा माओवादी मिथलेश कुमार यादव मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव का रहने वाला है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments