Tuesday 19th of May 2026 08:03:53 AM
HomeBreaking Newsपंचायत भवन में हुई चोरी, जेट पंप और छड ले गए चोर

पंचायत भवन में हुई चोरी, जेट पंप और छड ले गए चोर

फोटो : चोरों द्वारा चोरी किये गये जेट पम्प का निशान

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी के कुलगो दक्षिणी पंचायत भवन में मंगलवार की रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर पंचायत भवन के अंदर लगे जेट पंप मशीन सहित लगभग 3 क्विंटल छड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है।

बुधवार की सुबह जब मुखिया रुकसाना खातून पंचायत भवन पहुंची तो देखा कि पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद अंदर जाने पर जेट पंप और लगभग 3 क्विंटल छड़ गायब देखा। मुखिया ने डुमरी थाने में लिखित आवेदन देकर एक मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments