Saturday 27th \2024f July 2024 01:46:30 AM
HomeLatest Newsथानों और पदाधिकारियों की बोली लगेगी तो दुष्कर्म की घटनाएं कैसे...

थानों और पदाधिकारियों की बोली लगेगी तो दुष्कर्म की घटनाएं कैसे रुकेगी

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में महिलाओं, बेटियों पर बढ़ते अत्याचार  पर गहरी चिंता व्यक्त की है। दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस की सरकार में 9 महीने में ही महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में अप्रत्याशित बृद्धि हुई है। राज्य सरकार का औसत आंकड़ा बोल रहा कि राज्य के प्रतिदन 5 से ज्यादा बलात्कार और फिर हत्या  की घटनाएं घटित हो रही।उन्होंने कहा कि वास्तविक आंकड़ा तो कही इससे भी ज्यादा होगा।

दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार में अधिकारियों  एवं थानों की बोली लगेगी वहां अपराध को नियंत्रित नही किया जा सकता। आज  थाने बिक रहे हैं इसलिये अपराधी बेखौफ हैं, बेलगाम हैं।

दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी बरहेट की घटना का पटाक्षेप भी नही हुआ कि दुमका के रामगढ़ में 5वी की नाबालिग छात्रा दरिंदगी की शिकार हो गई,जिसकी हत्या भी हो गई। कहा कि दोनों घटनाएं मुख्यमंत्री के पूर्व  और वर्तमान विधानसभा क्षेत्र की है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य के बाकी ज़िलों की क्या स्थिति होगी। 

आज गुमला में डायन के नाम पर एक महिला की हत्या का मामला भी उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार गठन के साथ ही अपराधियों के दबाव में चल रही।इस सरकार में अपराधी सरगनाओं को सरंक्षण प्राप्त है इसलिये हत्या,लूट,बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments