Saturday 6th of June 2026 01:48:34 AM
HomeBlogसांसद पुत्र गोलीकांड: बहू अंकिता ने पति और सांसद ससुर से बताया...

सांसद पुत्र गोलीकांड: बहू अंकिता ने पति और सांसद ससुर से बताया जान को खतरा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर  के पुत्र आयुष पर फायरिंग मामले में लगातार नए मोड़ आते दिख रहे हैं. अब ताजा खबर ये है कि अंकिता मड़ियांव थाने पहुंच गई है. मडियांव थाने में सांसद की बहू ने आरोप लगाया है कि  सांसद उसे फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. तहरीर में अंकिता ने पति आयुष और सांसद कौशल किशोर से अपनी जान को खतरा बताया है. पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का हवाला दिया है. अंकिता ने इसके बाद बीजेपी सांसद कौशल किशोर के दबाव में पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाया है. उधर मड़ियांव पुलिस ने अंकिता को सुरक्षा दी है. उसकी सुरक्षा में 4 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं.अपने पति और ससुर सांसद कौशल किशोर के खिलाफ ही तहरीर दे दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments