— कंपनी कराएगी स्वतंत्र जांच
— हजारीबाग के सोहन महतो और धनबाद के समीर अंसारी ने तोड़ा दम
बोकारो। चंदनकियारी के सियालजोड़ी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी की जान चली गई। घटना के बाद संयंत्र परिसर में हड़कंप मच गया। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, संयंत्र में गैस के संपर्क में आने से कंपनी के एक executive और एक व्यावसायिक साझेदार के इंजीनियर की मौत हुई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना पर कंपनी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कंपनी का कहना है कि शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही, घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही गई है। हालांकि, गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियां क्या थीं, हादसा कैसे हुआ और सुरक्षा इंतजामों में कोई चूक हुई या नहीं, इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना के बाद मजदूर संगठनों में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब सबकी नजर जांच और हादसे के कारणों पर है।
वेदांता ईएसएल प्लांट में जहरीली गैस से दो श्रमिकों की मौत, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES



