Monday 18th of May 2026 11:46:03 PM
HomeLatest Newsडांस के फेर में मुंबई में फंसने जा रही हजारीबाग की तीन...

डांस के फेर में मुंबई में फंसने जा रही हजारीबाग की तीन बच्चियां ऐसे बचीं, जानिए पूरा माजरा

उज्ज्वल दुनिया, बड़कागांव(हजारीबाग)। हजारीबाग स्थित बड़कागांव प्रखंड के खरांटी गांव की तीन नाबालिग बच्चियां घर में बिना किसी को बताए मुंबई जाने के लिए निकल पड़ीं।

लोगों की ओर काफी खोजबीन करने के बाद तीनों का कोई अता पता नहीं चला, तो अभिभावकों ने बड़कागांव थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया।

बड़कागांव पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पर रांची पुलिस के सहयोग से महज 2 घंटेके अंदर तीनों लापता बच्चियों को समय रहते पुलिस ने रात्रि लगभग 10 बजे रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।

अन्यथा तीनों बच्चियां ट्रेन से मुंबई के लिए निकल गई होतीं। दो बच्चियां क्लास दशम एवं एक बच्ची पांचवीं में पढ़ती है।
तीनों बच्चियां सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार के माध्यम से डांस सीखने के लिए मुंबई गोरेगांव स्थित रवि कुमार की सत्यजीत फिल्म एकेडेमी जा रही थीं।

बच्चियों एकेडेमी के संचालक रवि कुमार से पहली बार आठ फरवरी को संपर्क में आई थीं।

बच्चियों को बार-बार मुंबई आने के लिए कहा जा रहा था।

इस बात की जानकारी बच्चियों ने अपने अभिभावकों को नहीं दी और सात जुलाई की शाम चुपके से अपने घर से 5,000 रुपए लेकर मुंबई के लिए घर से निकल पड़ी थीं।

पुलिस ने बरामद बच्चियों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया।

इस दौरान मुंबई के रवि कुमार की नंबर पर बात किए जाने पर गड़बड़झाला प्रतीत हो रही थी।

रवि कुमार पुलिस के सवालों का जवाब ठीक तरह से नहीं दे रहा था और बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments