HomeBreaking Newsभारतीय पायलट स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा, CM हेमंत...

भारतीय पायलट स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने की तारीफ

रांची। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में पैदा हुए गंभीर संकट के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को उनके साहस की खुलकर सराहना की। तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्टन को सलाम किया।

हेमंत सोरेन: कर्तव्य निभाने का तरीका गर्व की बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि कैप्टन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कहा कि कठिन हालात में जिम्मेदारी और बहादुरी से कर्तव्य निभाना देश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी की।

बाबूलाल मरांडी: बड़ी त्रासदी टालने में अहम भूमिका

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने असाधारण सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उनके अनुसार, इस बहादुरी ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी टालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ईश्वर से पायलट के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

चंपाई सोरेन: हर भारतीय को गर्व

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि एक भारतीय पायलट की हिम्मत और समझदारी ने 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने इस घटना की तुलना 9/11 जैसे हमले से करते हुए कहा कि इसे टाला गया और हर भारतीय को कैप्टन पर गर्व है।

क्या है पूरा मामला

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हमले की घटना सामने आई थी। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, ओमान के नागरिक बताए गए को-पायलट पर कैप्टन को चाकू मारने और विमान गिराने की कोशिश का आरोप है। यात्रियों और क्रू की मदद से उसे काबू किया गया और विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया। विमान में 174 लोग सवार थे। मामले की जांच जारी है और मकसद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments