HomeLatest Newsमंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सुदेश महतो का शोक संदेश, बोले-...

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सुदेश महतो का शोक संदेश, बोले- उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती

रांची। आजसू पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि सुदिव्य सोनू का यूं अचानक चले जाना झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। सुदेश महतो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज सुबह ही मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हुआ है। हार्टअटैक आने से उनका देहांत हुआ। सुदिव्य सोनू झारखंड के तेज, तर्रार नेताओं में शुमार थे। उनके इस तरह से अचानक निधन से लोगों के लिए यह स्वीकार करना मुश्लिक है कि वह अब नहीं रहे। उनके निधन को अपूरणीय क्षति कहा जा रहा है, खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन का लंबा कार्यकाल झामुमो को समर्पित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments