HomeBreaking Newsश्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट लैंडिंग के बाद VDGS पोल से टकरा गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट ने सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान उस पोल से टकरा गया, जिस पर विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) की डिस्प्ले यूनिट के साथ लेजर और कैमरा सेंसर लगे हुए थे।

घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और क्रू सदस्यों को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई है।

श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि घटना से संबंधित सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विमान VDGS पोल से किन परिस्थितियों में टकराया और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी।

अधिकारियों ने फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। घटना के संबंध में संबंधित एजेंसियों द्वारा आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments