HomeBreaking Newsशिक्षक सुनील सिंह समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक : डीएसई

शिक्षक सुनील सिंह समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक : डीएसई

-डायट में राजकीयकृत मध्य विद्यालय कसियाडीह सदर, हजारीबाग के सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील सिंह का सम्मान सह विदाई समारोह
-झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से भव्य आयोजन
उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। डायट में शनिवार की शाम राजकीयकृत मध्य विद्यालय कसियाडीह सदर, हजारीबाग के सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील सिंह का सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वह 31 अगस्त को सरकारी सेवा से निवृत्त हुए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि निष्ठावान शिक्षकों की कभी विदाई नहीं होती है। उनका आजीवन सम्मान होता है। शिक्षक सुनील सिंह ऐसे ही समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों में शुमार रहे हैं। वह सदैव शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए मुखर और संघर्षरत रहे। विभाग को भी उन्होंने हमेशा सहयोग किया। सेवानिवृत्ति महज एक सरकारी प्रकिया है, जिसे निभाने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सुनील सिंह अब आगे पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निभाएंगे। उन्होंने सुनील सिंह के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ रहने की कामना की। साथ ही उन्हें वर्तमान और अग्रिम पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह को बीइइओ विजय राम, सेवानिवृत्त बीइइओ नागेश्वर सिंह, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा, महासचिव कुमार सतपाल, विष्णु कुमार, सुनील सिंह के मित्र अनूप अग्रवाल, अचल कुमार, शेखर झा, शैलेन्द्र कुमार, जीतेंद्र कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी धीरे कुमार आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने सुनील सिंह के 26 साल आठ माह के सेवा कार्यकाल की सराहना की। आगे भी संघ से जुड़े रहकर मार्गदर्शन का आग्रह किया। सभी ने उन्हें भावुक माहौल में सम्मानित करते हुए कभी अलविदा न कहना…के साथ स्वागत किया। साथ ही उपहार भेंट किए। शिक्षक दिवस पर सभी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर शिक्षक सुनील सिंह ने सभी शिक्षकों और शिक्षा एवं संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने उन्हें सहयोग किया। गौरतलब है कि सुनील सिंह संघ में अध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों पर रहते हुए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। मंच संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक सह झारखंड शिक्षा परियोजना के संजय तिवारी ने किया। समारोह में सदर बीपीओ रश्मि सिंह, सीआरपी अजय कुमार दास, शिक्षक राजीव झा, दिलीप कुमार सिन्हा, विनय सिंह, रजनीश कुमार, मिहिर मिश्रा, आशुतोष, डायट संकाय के सदस्य रंजीत वर्मा, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रवींद्र चौधरी, पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंदन मेहता, शिक्षक राजीव कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments