HomeBreaking Newsबोकारो में जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से मिला महिला का कटा सिर,...

बोकारो में जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से मिला महिला का कटा सिर, पहचान में जुटी GRP-RPF

बोकारो: पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से शनिवार को एक महिला का कटा हुआ सिर बरामद होने से बोकारो रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दुर्गंध आने पर हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के गोमो स्टेशन पर लोको पायलट बदला गया था। इसके बाद नए लोको पायलट को इंजन के अगले हिस्से से तेज दुर्गंध महसूस हुई। शुरुआत में इसे किसी छोटे जीव के फंसे होने की वजह माना गया, लेकिन चंद्रपुरा के बाद दुर्गंध बढ़ने पर मामले को गंभीरता से लिया गया।

शनिवार सुबह करीब 11:35 बजे ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची। ट्रेन रुकने के बाद लोको पायलट ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद RPF और GRP की टीम ने इंजन के अगले हिस्से और कैटल गार्ड के पास जांच की।

कैटल गार्ड के पास मिला सिर

जांच के दौरान इंजन के अगले हिस्से में कैटल गार्ड के पास एक महिला का कटा हुआ सिर फंसा मिला। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। सफेद बालों के आधार पर महिला की उम्र करीब 50 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

हादसा या अन्य कारण, जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला का सिर ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से तक कैसे पहुंचा। यह किसी दुर्घटना का परिणाम है या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

GRP और RPF की टीम महिला की पहचान के लिए आसपास के इलाकों और रेलवे रूट की जांच कर रही है। इसके अलावा संबंधित रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

करीब एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

घटना के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस बोकारो स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को दोपहर करीब 12:33 बजे रांची के लिए रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments