HomeBreaking Newsहजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, 9 क्रशर सील; गिट्टी...

हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, 9 क्रशर सील; गिट्टी लदा ट्रक जब्त

उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता श्रीमती पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सदर एवं पदमा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों की सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में सदर प्रखंड अंतर्गत मेरू में संचालित छह अवैध स्टोन क्रशरों तथा सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं, पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में संचालित दो अवैध स्टोन क्रशरों को भी सील किया गया।


इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 09 अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों से संबंधित CTO (Consent to Operate) की वैधता समाप्त/एक्सपायर पाई गई। इस संबंध में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


इसके अतिरिक्त पदमा क्षेत्र से गिट्टी लदे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध स्टोन क्रशर एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों, अवैध खनन एवं खनिजों के अनधिकृत परिवहन के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments