Friday 15th of May 2026 02:28:23 PM
HomeLatest Newsनेक पहल : डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने गरीब बच्चों के...

नेक पहल : डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने गरीब बच्चों के लिए दान किया लैपटॉप

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग एसपी की पहल पर डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने अपना लैपटॉप गरीब बच्चों के नाम दान कर दिया।

उन्होंने कहा कि लैपटॉप चलंत स्थिति में है और समाज के अभिवंचित छात्र-छात्राओं के लिए यह काम आएगा।

प्राचार्य ने अपना लैपटॉप सदर थाना प्रभारी को सौंपते हुए कहा कि अपने समाज में सैकड़ों ऐसे बच्चे हैं जो मोबाइल या लैपटॉप के अभाव में ऑनलाइन क्लास नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में सुविधा साधन संपन्न वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए और अपने घर पर पड़ी उन पुरानी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अभिवंचित छात्र-छात्राओं के बीच वितरित कर देना चाहिए।

प्राचार्य ने विशेष रूप से जिला पुलिस प्रशासन की तारीफ की, जो यह मुहिम चला रही है।

उन्होंने सहोदय के सचिव होने के नाते सभी सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर इस मुहिम में हिस्सेदारी करें ताकि जरूरतमंद बच्चों को मोबाइल, लैपटाप जैसी आवश्यक एवं उपयोगी उपकरण प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments