HomeNationalयूपी, पंजाब और गुजरात में भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त, चुनाव से...

यूपी, पंजाब और गुजरात में भाजपा के नये प्रभारी नियुक्त, चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन अहम राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए नये प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों को गति देने के लिहाज से यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

पंजाब में सतीश पूनिया को कमान

पंजाब में भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से पंजाब में संगठन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को

गुजरात में भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में तीनों राज्यों में नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

भाजपा की इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों और राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments