Thursday 11th of June 2026 01:54:04 AM
HomeBreaking Newsगिरिडीह में मनरेगा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 13वां दिन

गिरिडीह में मनरेगा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 13वां दिन

गिरिडीह में मनरेगा कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 13वां दिन

गिरिडीह, झारखंड – झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ गिरीडीह के सदस्यों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के 13वें दिन भी झंडा मैदान में धरना जारी रखा। संघ के प्रमुख सदस्य बालेश्वर रविदास ने कहा कि उनकी हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में मनरेगा का कार्य प्रभावित हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

बालेश्वर रविदास ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थाईकरण और वेतनमान देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के 4 साल 6 महीने बाद भी इस वादे को पूरा नहीं किया गया है। अगर इस बार भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आगामी चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सभा को संबोधित करते हुए याकूब अंसारी ने कहा कि मनरेगा कर्मियों से मनरेगा के अलावा अन्य कार्य कराने का दबाव डाला जाता है, जो कि गलत है। मनरेगा कर्मियों से सिर्फ मनरेगा के कार्य ही कराए जाने चाहिए।

धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोजगार सेवक बालेश्वर रविदास, अनिल राम, शंकर वर्मा, रामचंद्र वर्मा, रामचंद्र राणा, भीम महतो, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद रफीक आलम, मोहम्मद ताहिर हुसैन, उमाशंकर रविदास, प्रकाश सोरेन, हेमंत मरांडी, सोहनलाल हेंब्रम, विपुल कुमार, दशरथ कुमार, तुलसी रविदास, पवन कुमार मेहता, दीपक कुमार, सतीश कुमार, अजीत कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments