Thursday 11th of June 2026 08:36:51 AM
HomeElectionकैशर अफरोज लड़ेंगे चास नगर निगम से डिप्टी मेयर का चुनाव, किया...

कैशर अफरोज लड़ेंगे चास नगर निगम से डिप्टी मेयर का चुनाव, किया ऐलान

चास(बोकारो): झारखंड में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इधर इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी में तेज हो गई है। इसी को लेकर बुधवार को चास नगर निगम के वार्ड नं.08 के निवर्तमान वार्ड पार्षद मो. कैशर अफरोज ने चास नगर निगम का डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बाबत उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मैने बीते पांच सालों में वार्ड नं.08 के लोगो की सेवाएं की है। लेकिन, बहुत सारे बड़े जनप्रतिनिधि लोगो से वादा करके काम नही किये है, सिर्फ और सिर्फ झूठे घोषणाएं किए है। आज टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, मिस्त्री और रोजाना-कमाने खाने वोले मजदूरों का कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने कहा कि चाहे मेयर हो, डिप्टी मेयर हो, विधायक हो या सांसद हो, किसी का इनलोगों पर नजर नही जाता है। वो लोग सिर्फ पूंजीपतियों का काम देखते है। आगे उन्होंने कहा कि मैं गरीबों के लिए लड़ूंगा, उनके हक के लिए लड़ूंगा, उनकी आवाज बनूंगा औऱ हमेशा उनकी आवाज बनकर रहूंगा। इसके लिए उन्होंने चास नगर निगम के लोगो से नगर निगम के चुनाव में मदद किए जाने की अपील किया है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इसबार वार्ड नं.08 से वार्ड पार्षद का चुनाव उनकी धर्मपत्नी इसरत परवीन लड़ेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments