HomeLatest NewsJSSC-CGL : HC से स्टे मिलते ही झूमे अभ्यर्थी, गाया राष्ट्रगान, जमीन...

JSSC-CGL : HC से स्टे मिलते ही झूमे अभ्यर्थी, गाया राष्ट्रगान, जमीन चूमकर मनाया जश्न

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। इस खबर से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रोजेक्ट भवन के बाहर चार दिनों से अनवरत प्रदर्शन कर रहे नवनियुक्त अधिकारियों ने भावुक होकर जमीन को चूम लिया।

इसके बाद सभी अभ्यर्थियों ने एक सुर में राष्ट्रगान गाकर अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने अभ्यर्थियों ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी।

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर सड़क पर रात बिता रहे इन कर्मियों के चेहरे पर बड़ी राहत नजर आई। अभ्यर्थियों का कहना था कि यह सत्य और उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत की जीत है।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने न्यायपालिका के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि वे मेरिट के आधार पर चयनित होकर पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे।  एकतरफा फैसले से उनके करियर पर जो संकट मंडरा रहा था, अदालत के आदेश ने उसे दूर कर दिया है। राष्ट्रगान के उद्घोष के साथ अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments