-प्रातः 7 बजे नए समाहरणालय भवन परिसर से शुरू हुई यात्रा, झील में सफाई अभियान एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ समापन
-राज्य स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के गौरवपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आज 15 नवंबर को “रन फॉर क्लीनलिनेस” थीम पर विशेष यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रिया सिंह,नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता,अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव समेत जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आमजनों को स्वच्छ एवं सुंदर झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना था। यह यात्रा रविवार प्रातः 7:00 बजे नए समाहरणालय भवन परिसर से प्रारंभ हुई तथा निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए छठ पर्व को लेकर झील में व्यापक सफाई अभियान चलाकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं छठ पर्व इन तीन महत्वपूर्ण अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए इस आयोजन की थीम “रन फॉर क्लीनलिनेस” रखी गई है। इसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, स्वच्छ परिवेश अपनाने तथा अपने शहर और राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर गर्व और उत्साह के साथ जिला प्रशासन द्वारा बैलून उड़ाकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ झारखंड के निर्माण का संकल्प व शपथ लिया गया।
झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर “रन फॉर क्लीनलिनेस” का हुआ आयोजन, स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ें प्रतिभागी
RELATED ARTICLES

