Tuesday 23rd of June 2026 05:16:09 PM
HomeBreaking Newsचाईबासा में एक ही परिवार के चार लोगों की टांगी से काटकर...

चाईबासा में एक ही परिवार के चार लोगों की टांगी से काटकर हत्या, एक महीने में 8 हत्या

एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी जिसमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है । घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी गांव की है । एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है । हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए ।

गांव के पास से शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, केंदपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत(26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत(22), उसके बेटे मुगरू खंडाईत(6) और भाई गोबरो खंडाईत (22) की हत्या हुई है । गांव के पास ही परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया । ग्रामीण सुबह जब बाहर निकले तो सभी का शव देखा और इसके बाद हाहाकर मच गया ।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है और जांच में जुट गई है । परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर की गयी है । गर्दन पर वार किया गया है । छह वर्षीय बच्चे की भी हत्या उसके गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके की गई है । पुलिस ने घटनास्थल से किसी तरह का हथियार बरामद नहीं किया है । पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है ।

अपराधियों ने 6 साल के बच्चे के गर्दन को काट डाला
अपराधियों ने 6 साल के बच्चे की गर्दन को काट डाला

एक महीने में 8 लोगों की हत्या

हाटगम्हरिया क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान आठ लोगों की हत्या हो चुकी है । हालांकि, दो लोगों की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । लेकिन, अब भी अन्य दो लोगों की हत्या करने वाले अपराधियों का तलाश जारी है । लगातार हत्या की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments