HomeBreaking Newsसीसीएल के परेज परियोजना क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, 50 टन...

सीसीएल के परेज परियोजना क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, 50 टन अवैध कोयला बरामद

अजय निराला / उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग: सीसीएल के हजारीबाग कोयला क्षेत्र अंतर्गत परेज उत्खनन परियोजना में अवैध कोयला भंडारण और चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की शाम रामगढ़ जिले के घाटो ओपी क्षेत्र स्थित दुरु कसमार बस्ती में छापेमारी कर करीब 50 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया गया।

यह कार्रवाई सीआईएसएफ की एनके-पिपरवार यूनिट के उप कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ की टीम को सीसीएल माइंस के समीप दुरु कसमार गांव में अवैध रूप से कोयला जमा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां करीब 50 टन कोयला संग्रहित मिला।

सीसीएल अधिकारियों को दी गई सूचना

कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र, चरही के महाप्रबंधक कल्याण प्रसाद को दी गई। इसके बाद महाप्रबंधक कल्याण प्रसाद और परेज परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने घटनास्थल एवं संबंधित क्षेत्र की जानकारी ली। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सीआईएसएफ टीम के साथ समन्वय स्थापित किया।

कोयला उठाव के लिए हाइवा और जेसीबी की व्यवस्था

बरामद कोयले को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए सीसीएल प्रबंधन से आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए हाइवा और जेसीबी मशीन की व्यवस्था की जा रही है। सीसीएल प्रबंधन ने बरामद कोयले के उठाव की तैयारी शुरू कर दी है।

CISF और CCL के अधिकारी रहे मौजूद

इस अभियान में निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, निरीक्षक अजीत सोरेन, सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. आरके विमल, सीसीएल के एसआई अनिल कुमार राय और एसआई चंद्रभान सहित सीआईएसएफ एवं सीसीएल के अधिकारी और जवान शामिल रहे। मौके पर परेज के परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह और एसके नायक भी उपस्थित थे।

सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन की ओर से क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण एवं चोरी पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments