Sunday 22nd of March 2026 04:15:48 PM
HomeBreaking Newsईचागढ: रघुनाथपुर में जंगली हाथी ने ली कुचलकर एक बुजुर्ग की जान

ईचागढ: रघुनाथपुर में जंगली हाथी ने ली कुचलकर एक बुजुर्ग की जान

सरायकेला: सरायकेला जिला में जंगली हाथियों का तांडव जारी है ओर जंगली हाथियों के तांडव से लोग दहशत में है। इधर सोमवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर (कुड़माबेड़ा) गांव में रात के करीब 9 बजे सतु महतो(62) नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचलकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि मृतक सतू महतो बिरडीह टोला रहाड़डीह श्राद्धभोज खाने गया था, वही भोज खाने के बाद घर लौटने के क्रम में जंगली हाथी ने चपेट में ले लिया और कुचल कर जान ले लिया। इधर घटना के बाद क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो के कार्यकाल के दौरान मृतक सतु महतो के पत्नी को भी जंगली हाथी ने कुचलकर जान ले लिया था। उस दौरान वन विभाग ने इन्हें ढाई लाख रुपये का मुआवाजा दिया था। बता दे कि बीते 24 अगस्त 2021 को भी जंगली हाथी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जारगोडीह गांव में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने 58 वर्षीय राम कृष्ण महतो नामक एक वृद्ध वर्षीय व्यक्ति को पटक पटक कर जान ले लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments