HomeBreaking Newsदिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के तीनों विभाग अब CM हेमंत सोरेन के...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के तीनों विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रांची: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद उनके पास रहे तीन महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया गया है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार के नए आदेश के मुताबिक नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन रहेंगे। इन विभागों की जिम्मेदारी पहले मंत्री सुदिव्य कुमार संभाल रहे थे।

अपर मुख्य सचिव ने जारी की अधिसूचना

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के स्तर से यह अधिसूचना जारी की गई है। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री को दिए गए इन अतिरिक्त विभागों के अलावा पहले से आवंटित विभागों के अन्य कार्य पूर्ववत रहेंगे।

6 सितंबर को हुआ था सुदिव्य कुमार का निधन

बता दें कि मंत्री सुदिव्य कुमार का 6 सितंबर 2026 को गिरिडीह स्थित आवास पर निधन हुआ था। उनके निधन के बाद उनके पास रहे विभागों के संचालन के लिए नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत थी। अब सरकार ने इन तीनों विभागों का प्रभार मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास अब इन तीनों विभागों की जिम्मेदारी भी आ गई है। इससे पहले अगस्त 2025 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का प्रभार भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments