Friday 15th of May 2026 01:19:50 PM
HomeLatest Newsएनटीपीसी केरेडारी परियोजना के एजीएम की पत्नी का शव कुएं से बरामद

एनटीपीसी केरेडारी परियोजना के एजीएम की पत्नी का शव कुएं से बरामद

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी परियोजना के अपर महाप्रबंधक एसपी गुप्ता की पत्नी रंजीता गुप्ता का शव हजारीबाग के झील मार्ग स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है।

वह सुबह से लापता थी और उनकी खोजबीन की जा रही थी।

इस संबंध में लोहसिंगना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

कुछ लोग इसे हत्या, तो कुछ आत्महत्या की नजर से देख रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

एजीएम का परिवार हजारीबाग के ही एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments