HomeBreaking Newsबदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरुण सालुंके की...

बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरुण सालुंके की मौत, चार दोस्तों के साथ गए थे दर्शन करने

नई दिल्ली/बेंगलुरु। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ से देहरादून लौटते समय हुए हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) में तैनात इंस्पेक्टर अरुण सालुंके की भी मौत हो गई। शुक्रवार को जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की जान चली गई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 44 वर्षीय अरुण सालुंके बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि वह अपने चार दोस्तों के साथ बदरीनाथ दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान सभी हेलीकॉप्टर में सवार हुए, लेकिन उनकी यात्रा हादसे में समाप्त हो गई।

पायलट समेत छह लोगों की हुई मौत

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल और पांच यात्रियों के रूप में हुई है। यात्रियों में अरुण सालुंके के अलावा प्रतापा, वीबी शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एचएस नटराज शामिल थे। यात्रियों के बेंगलुरु निवासी होने की जानकारी सामने आई है, जबकि पायलट दिल्ली के रहने वाले थे।

बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था हेलीकॉप्टर

ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के कुछ समय बाद जोशीमठ घाटी के ऊपर उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर का ट्रैकिंग सिस्टम भी उसकी लोकेशन नहीं बता सका। बाद में चाई गांव के पास उसका मलबा मिला।

हादसे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों ने सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

हादसे के बाद हेलीकॉप्टर कंपनी का बेड़ा ग्राउंडेड

दुर्घटना के बाद एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े को ग्राउंडेड कर दिया गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments