Friday 26th \2024f April 2024 03:44:50 AM
HomeBlogमहिला अपराध पर योगी सरकार सख्त

महिला अपराध पर योगी सरकार सख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफबढ़ रहे अपराधों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी सख्ती दिखाई है। उन्होंने महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध और यौन अपराध में लिप्त अपराधियों के पोस्टर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का आदेश दिया है, ताकि ऐसे लोगों को समाज के सामने लाकर शर्मिदा किया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के पोस्टर की तरह ही मनचलों, शोहदों और दुराचारियों के पोस्टर पूरे शहर में लगेंगे।

इस आदेश के तहत अब महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा। सरकार का कहना है कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि महिलाओं व बच्चियों से बुरा व्यवहार करने वालों को पूरा समाज जान सके।

सरकार का मकसद है कि दुराचियों के नाम व पहचान उजागर की जाए। सरकार का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए एंटी-रोमियो स्क्वायड ने बेहतरीन काम किया है। स्क्वायड ने मनचलों और महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की कमर तोड़ दी है। वैसे ही राज्य के हर जिले की पुलिस अभियान चलाती रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments