Thursday 20th of March 2025 08:20:54 PM
HomeLatest Newsभाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के पहले कोलकाता पुलिस ने मंच गिराया

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के पहले कोलकाता पुलिस ने मंच गिराया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में राज्य सरकार के एक कार्यालय के सामने अस्थायी पोडियम (मंच) बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुरुवार रात की है। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में सब-डिविजनल कार्यालय के बाहर अपनी विरोध रैली के लिए एक मंच बनाने में व्यस्त थे। भाजपा की राज्य इकाई ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार में बढ़ते अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान आयोजित करने वाली थी।

हालांकि सूत्रों के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने गुरुवार देर रात वहां जाने के पश्चात कोविड-19 महामारी में दिशानिदेशरें का उल्लंघन करने के आधार पर मंच को गिरा दिया। ऐसे में भाजपा की राज्य ईकाई शुक्रवार को जिलों के हर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments