HomeBreaking Newsजामताड़ा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत,...

जामताड़ा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

जामताड़ा: जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के चेगायडीह गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास स्थित तालाब की ओर चले गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर चिरकुटोला स्थित तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वे तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर पहुंचे और बच्चों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया।

ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चे खेलते हुए तालाब की तरफ गए थे, जहां गहरे पानी में जाने के बाद यह हादसा हुआ। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments