Tuesday 21st of April 2026 01:02:46 AM
HomeBreaking Newsमहिला की गला रेत कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

महिला की गला रेत कर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोवाड जंगल में महिला की गला रेत कर हत्या
कोवाड जंगल में महिला की गला रेत कर हत्या

गिरिडीह । गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरिडीह जमुआ रोड के बीच कोवाड जंगल में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल अभी महिला का कुछ पता नहीं चला है । महिला नई साड़ी एवं चप्पल भी साथ में पायी गई है और जिस जगह पर महिला की गला रेत कर हत्या की गई है उस जगह पर एक पानी का बोतल भी पाया गया है ।

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम को गाय चरा रही महिला जब जंगल की तरफ मवेशी को लाने गयी तो उसकी नजर शव पर पड़ी । महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई । इसी बीच रास्ते से गुजर रहे नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी भीड़ देखकर रुके । उन्होंने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और मुफस्सिल प्रभारी विनय राम मौके पर पहुंचे।

मृतक महिला के एक पैर में चप्पल है. वहीं शव के पास नए चाकू का कवर भी मिला है । ऐसी संभावना है कि महिला को जंगल में ही मारा गया होगा. हालांकि अभी पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है ।

आसपास के इलाके से भी किसी महिला के लापता होने की जानकारी ली जा रही है । मृतक महिला की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी । महिला की उम्र लगभग 30 साल बतायी जा रही है ।

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है । हत्यारों की भी खोज की जा रही है । जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments