कांग्रेस द्वारा 27 % ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाए जाने पर सुदेश ने कहा, कांग्रेस तो खुद ही सरकार में है, वो किससे मांग कर रही है?

कांग्रेस सरकार में है, वो 27 फाीसदी ओबीसी आरक्षण लागू कराए
कांग्रेस सरकार में है, वो 27 फाीसदी ओबीसी आरक्षण लागू कराए

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान लैंड बैंक और 27 फीसदी ओबीसी रिजर्वेशन का मुद्दा जोर-शोर से उठाने की बात कही थी। इसपर विधानसभा सत्र में भाग लेने आए आजसू विधायक सुदेश महतो से पत्रकारों सवाल किया। इसपर सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस तो खुद ही सरकार में है, उसके मंत्री बड़े ताकतवर हैं, तो फिर वो दिखावे के लिए मांग क्यों कर रहे हैं। उनको तो इसे लागू करवाना चाहिए।

सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि वो चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट की पहली ही बैठक में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पारित कराएंगे। लेकिन सरकार बने हुए दो साल होने जा रहे हैं। कई कैबिनेट की बैठकें हो गई, लेकिन अब भी वो सिर्फ ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाने की बात ही कर रहे हैं। ये कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है।

लैंड बैंक के मुद्दे पर सुदेश ने कहा कि वो सिर्फ बातें बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जब लैंड बैंक की जमीन वो गरीब जनता को वापस कर देंगे, तब आप सवाल पूछिएगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *