Tuesday 19th of May 2026 03:29:30 PM
HomeBreaking Newsस्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान हेतु मतदाताओं को किया जागरूक: श्वेता सिंह

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान हेतु मतदाताओं को किया जागरूक: श्वेता सिंह

दो दर्जन से अधिक किन्नर समाज के सदस्यों ने चलाया मतदान हेतु जागरूकता अभियान।
टु़डी : बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु स्वीप के बैनर तले जागरूकता अभियान स्व० पी० के० राय मेमोरियल कॉलेज के समक्ष एवं सरायढेला थाना मोड़ इत्यादि क्षेत्रों में किन्नर समाज के सदस्यों ने चलाया। जहां मौके पर मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश किन्नर समाज की ब्रांड एम्बेसडर सह झारखण्ड प्रदेश किन्नर समाज की सम्मानित प्रदेश अध्यक्षा छमछम देवी की  उतराधिकारी श्वेता सिंह के अलावा दर्जनों किन्नर समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रीय महिलाएं एवं पुरुष रहें उपस्थित। टुंडी के समाज सेवी नवीन चन्द्र सिंह से बातचीत के क्रम में झारखण्ड प्रदेश किन्नर समाज की ब्रांड एम्बेसडर श्वेता सिंह ने कहा की मतदान दिवस के दिन अपने व्यक्तिगत कार्यों को भुलाकर मतदान अवश्य करें। बताते चलें साक्षात्कार से पूर्व श्वेता सिंह ने समाज सेवी नवीन चन्द्र सिंह के माथे पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments