धनबाद:शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह जोडाफाटक टेलीफोन एक्स्चेंज रोड पार्क में योगा ग्रूप व मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के बीच में धनबाद लोक सभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे और सभी से कांग्रेस को एक नंबर पर बटन दबा कर वोट देने कि अपील किये। संतोष सिंह ने कहा की आप लोग देखे की दोनों उम्मीदवारों मे कौन सही है,एक तरफ बाघमारा मे आतंक का प्रर्याय ढुल्लू महतो है दूसरी और कांग्रेस की स्वच्छ,साफ़-सुथरी छवि की शिक्षित महिला प्रत्याशी अनुपमा सिंह है इसलिए सोच समझ कर अपना मतदान कर धनबाद के विकाश के लिए अनुपमा सिंह को जिताएं।मौके पर योगा ग्रुप व मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सभी सदस्यों ने अनुपमा सिंह के पक्ष में भारी से भारी मतदान कर सुनिश्चित जीत दिलाने का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर महासचिव नवीन सिंह प्रभात सुरोलिया , सहित योगा समिति के ददन सिंह,अजय नारायण लाल, रवी मिश्रा, सोमनाथ पुरथी, राजेश झा, रामस्वरूप यादव,हीरा सिंह,अशोक सिंह,सहित अन्य उपस्थित थें।
कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के सुनिश्चित जीत के लिए जनसंपर्क अभियान
RELATED ARTICLES

