HomeNationalअमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा,...

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात

श्रीनगर। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और यह बेहद खूबसूरत जगह है।

धारा 370 हटाए जाने के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का यह पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ कश्मीर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात

सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। दोनों के बीच जम्मू-कश्मीर और दोनों देशों के संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बैठक अच्छी रही और दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से इस बात पर बातचीत हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के मामले में क्या भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पुराने मुद्दे हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ

अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली और स्थानीय सरकार ने सुरक्षा के लिए काफी काम किया है।

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी होने वाली यात्रा सलाह में भी इस क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, सर्जियो गोर ने इस दौरे को लेकर कोई अलग घोषणा नहीं की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments