HomeBreaking Newsझारखंड पुलिस के 455 रिटायर्ड और दिवंगत कर्मियों को मिलेगा ACP-MACP का...

झारखंड पुलिस के 455 रिटायर्ड और दिवंगत कर्मियों को मिलेगा ACP-MACP का लाभ, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

रांची। झारखंड पुलिस के 455 सेवानिवृत्त और दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इन कर्मियों को सुनिश्चित करियर प्रगति योजना (ACP) और संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति योजना (MACP) का लाभ देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आईजी (मानवाधिकार) की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

चयन पर्षद की बैठक में लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक, महानिदेशक चयन पर्षद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक में संबंधित पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि और पात्रता की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद 455 कर्मियों को ACP-MACP का वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की गई।

निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, 12 और 24 साल की नियमित सेवा पूरी करने पर ACP तथा 10, 20 और 30 साल की सेवा पूरी करने पर MACP का लाभ दिया जाएगा।

पुराने वेतनमान से नए पे मैट्रिक्स तक मिलेगा लाभ

स्वीकृत सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को उनकी पात्रता और निर्धारित तिथि के अनुसार पहला, दूसरा और तीसरा वित्तीय उन्नयन मिलेगा। इसमें पुराने वेतनमान 4000-6000, 5500-9000 और 6500-10500 के साथ 2400, 2800, 4200, 4600 और 4800 ग्रेड पे शामिल हैं।

वहीं, नए वेतन ढांचे के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-6, लेवल-7, लेवल-8 और लेवल-9 में भी वित्तीय उन्नयन की मंजूरी दी गई है।

इन जिलों और इकाइयों के कर्मियों को मिलेगा लाभ

इस फैसले से रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, गढ़वा, साहिबगंज, गोड्डा, सिमडेगा, सरायकेला, जामताड़ा, चतरा और लातेहार समेत राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा ATS, स्पेशल ब्रांच, ACB, STF, CID और रेल पुलिस में सेवा दे चुके पात्र कर्मी भी इस सूची में शामिल हैं।

सत्यापन के बाद ही होगा आर्थिक लाभ का भुगतान

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ACP-MACP के तहत वेतन निर्धारण भारत सरकार के मौलिक नियम 22(I)(a)(1) और संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

हालांकि, संबंधित कर्मियों को वास्तविक आर्थिक लाभ का भुगतान सक्षम स्तर से वेतन निर्धारण का सत्यापन होने के बाद ही किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों से शपथ-पत्र लेना भी अनिवार्य होगा।

यदि भविष्य में वेतन निर्धारण में कोई गड़बड़ी पाई जाती है या संबंधित आदेश निरस्त होता है, तो अतिरिक्त भुगतान की गई राशि की वसूली की जा सकेगी।

जूनियर को अधिक वेतन मिलने पर सीनियर को स्वतः लाभ नहीं

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ACP और MACP का लाभ पूरी तरह व्यक्तिगत वित्तीय उन्नयन है। इसका पुलिसकर्मियों की आपसी वरीयता (Seniority) पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यदि किसी जूनियर पुलिसकर्मी को अधिक वेतनमान या ग्रेड पे मिलता है, तो केवल इसी आधार पर वरिष्ठ पुलिसकर्मी को स्वतः अतिरिक्त वित्तीय लाभ या वेतन संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments