Tuesday 19th of May 2026 06:33:41 AM
HomeBreaking Newsअज्ञात अपराधियों ने रेल प्रोजेक्ट साइट पर की गोलीबारी, एक इंजीनियर घायल

अज्ञात अपराधियों ने रेल प्रोजेक्ट साइट पर की गोलीबारी, एक इंजीनियर घायल

अपराधियों ने डेमू के निकट कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक इंजीनियर घायल

उज्ज्वल दुनिया
नितेश जायसवाल
लातेहार : 
लातेहार रेलवे स्टेशन स्थित टीटीआइपीएल (TTIPL) के रेल प्रोजेक्ट के लातेहार और डेमू के बीच चल रही एक साइट पर रविवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी के दौरान रेलवे प्रोजेक्ट क्वालिटी इंजीनियर बिरंची नारायण उम्र 38 वर्ष घायल हो गए। गोली उनके कान से छूते हुए निकल गई। 
बाद में स्थानीय लोगों व साइड इंचार्ज के सहयोग से घायल इंजीनियर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिक उपचार कर रांची रिम्स रेफर कर दिया। 
उल्लेखनीय है कि रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) पतरातू से सोन नगर के बीच 290 किलोमीटर लम्बी तीसरी रेलवे लाइन  निर्माण कर रही है। निगम ने चंदवा से बरवाडीह का काम टीटीआईपीएल को सौंपा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments