साहिबगंज: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर रेल परिचालन लगातार प्रभावित है। सकरीगली-महाराजपुर के बीच रेललाइन के किनारे तेज कटाव के चलते डाउन लाइन पर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेलवे की ओर से कटावरोधी काम जारी है, लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण काम में लगातार परेशानी आ रही है।
कटावरोधी काम में बढ़ते जलस्तर से आ रही परेशानी
-
रेलवे के अनुसार, गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र में करीब 45 फीट पानी मापा गया और जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है।
-
कटाव करीब 100 फीट के क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है।
-
मंगलवार और बुधवार को करीब 50 वैगन बोल्डर डाले गए, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बोल्डर नीचे चला गया।
-
रेलवे ने जहाज के जरिए बोल्डर डालने की योजना बनाई थी, लेकिन जहाज संचालकों के तैयार नहीं होने से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।
-
गुरुवार को स्लीपरों को लोहे की जाली में डालकर गड्ढे में गिराने का प्रयास भी किया गया।
5 अक्टूबर के बाद शुरू हो सकता है परिचालन
रेलवे के सामने सबसे बड़ी चुनौती कटाव वाले हिस्से को भरकर रेललाइन को सुरक्षित करना है। बताया जा रहा है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो भी इस काम में करीब तीन से चार दिन लग सकते हैं। ऐसे में 5 अक्टूबर के बाद रेल परिचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, रेलवे के अधिकारी इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीआरएम शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।
56 पैसेंजर और 8 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
रेल परिचालन बाधित होने के कारण शुक्रवार तक 56 पैसेंजर और 8 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। इसके अलावा 29 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है। ट्रेनों के रद्द और डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
रेल सेवा प्रभावित होने के कारण सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसका फायदा उठाते हुए बस और ऑटो-टोटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने के आरोप भी सामने आए हैं।
2 अक्टूबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
-
63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
-
63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू
-
63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू
-
63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू
-
53411 बरहड़वा-साहिबगंज पैसेंजर
-
13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
-
63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
-
63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
-
63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
-
63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू
-
63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू
-
63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू
-
53412 साहिबगंज-बरहड़वा पैसेंजर
-
63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
-
13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस
-
63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
-
53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
-
13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को मुंगेर-भागलपुर-बांका-देवघर-जसीडीह बाईपास के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों को भागलपुर और देवघर में स्टॉपेज दिया जाएगा।
-
15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और 15734 भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार मार्ग से चलाया जाएगा।
-
13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस को किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
-
13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट मार्ग से चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों का बदला गया प्रारंभ या अंतिम स्टेशन
-
53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर को बरहड़वा में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
-
13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
-
13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस साहिबगंज से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
-
53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर जमालपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
-
53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर बरहड़वा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
इसके अलावा साहिबगंज-भागलपुर की दो पैसेंजर ट्रेनें साहिबगंज से सुबह 10:20 बजे और शाम 5 बजे रवाना होंगी और भागलपुर से वापस लौटेंगी।

