HomeBreaking Newsरामगढ़ सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों...

रामगढ़ सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

रामगढ़/नई दिल्ली। झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 29 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री की ओर से जारी संदेश साझा किया। इसमें नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

NH-33 पर हुआ था दर्दनाक हादसा

यह दुर्घटना रविवार तड़के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर पैंकी गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक SUV हादसे का शिकार हो गई। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के निवासी बताए गए हैं। वे रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

घायल का रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हेमंत सोरेन और अन्य नेताओं ने भी जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे में 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के बेहतर इलाज की बात कही। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मृतकों के प्रति संवेदना जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments